MG Motor को Comet EV से सेल्स की रफ्तार तेजी से बढ़ने की उम्मीद

MG Motor जल्द ही अपने Comet EV को लॉन्च करने जा रही है। यह भारत में कंपनी का ZS EV के बाद दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 21:02 IST
ख़ास बातें
  • यह भारत में कंपनी का ZS EV के बाद दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा
  • MG Motor ने Comet EV का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है
  • इसमें दो ड्राइविंग मोड, नॉर्मल और स्पोर्ट मिल सकते हैं

इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। MG Motor जल्द ही अपने  Comet EV को लॉन्च करने जा रही है। यह भारत में कंपनी का ZS EV के बाद दूसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा।  

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajeev Chaba ने बताया कि इस वर्ष कंपनी को अपनी बिक्री का 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से मिलने की उम्मीद है। देश में पिछले वर्ष EV की बिक्री लगभग 50,000 यूनिट्स की थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर 1.2 लाख यूनिट्स पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चीन में नई कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत और अमेरिका में लगभग 10 प्रतिशत की है। Chaba ने बताया, "भारत में यह आंकड़ा दो प्रतिशत से कम है लेकिन इसमें लगातार बढ़ोतरी होगी। इसमें बड़ा मोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहुंच 10 प्रतिशत तक पहुंचने और लगभग 10 लाख रुपये की प्राइस रेज में कस्टमर्स के लिए अधिक विकल्प मौजूद होने पर होगा।" 

MG Motor ने Comet EV का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह देश में सबसे स्मॉल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। कंपनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए इसमें सॉलिड स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और यह एयरबैग्स के साथ आएगी। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दो 10.25 इंच डिजिटल स्क्रीन मिलेंगी। यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें दो ड्राइविंग मोड, नॉर्मल और स्पोर्ट मिल सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक होने की संभावना है। Comet EV को Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है। कंपनी ने Comet EV के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। 

इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह थ्री-डोर, फोर सीट वाली माइक्रो हैचबैक है। इसकी लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके रियर में एक LED लाइट बार के साथ वर्टिकल टेल लाइट्स दी गई हैं। इसकी रेंज 230 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.