JSW MG Motor India ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार MG Cyberster EV को भारत में पेश कर दिया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगे हैं। यह 20 इंच एलॉय व्हील से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स आते हैं और 360 डिग्री कैमरा भी लगा है। ईवी में डुअल मोटर लगी हैं। बैटरी 77 kWh की है जो कि 443 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।