MG Comet EV लॉन्च से पहले ही आई भारत में नज़र! सिंगल चार्ज में 250km होगी रेंज!

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें कई तरह के तकनीकी फीचर्स दिए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 21:10 IST
ख़ास बातें
  • यह रियर एक्सल पर 45bhp पावर और 110Nm टॉर्क पैदा कर सकती है।
  • इसमें 20kWh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • यह सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी जगह बना सकती है।

MG Comet EV आकर्षक दिखने वाली अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी 19 अप्रैल को अधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है।

MG Motor India ने हाल ही में अपने नए MG Comet EV को लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। MG Comet EV का लॉन्च 19 अप्रैल को होने वाला है। लेकिन अधिकारिक लॉन्च से पहले ही इसका एक यूनिट बाहर आ गया है। कंपनी इसे कमर्शिअल तौर पर गुजरात के हलोल प्लांट में तैयार कर रही है। कहा गया है कि यह एक अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च की जाएगी इसलिए इसे खासतौर पर भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इलेक्ट्रिक कार में 20kWh की बैटरी देखने को मिलने वाली है। आइए इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट आपको बताते हैं। 
 

MG Comet EV Price

MG Comet EV आकर्षक दिखने वाली अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी 19 अप्रैल को अधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसका प्रोडक्शन यूनिट रिवील हो गया है। 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार इस कार की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है। 
 

MG Comet EV Battery, Power, Features

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें कई तरह के तकनीकी फीचर्स दिए जाने की बात कही गई है। जैसे कि इंटरनेट ऑफ व्हीकल्स (IoV), मल्टीमीडिया और कनेक्टेड फीचर्स। इसके डैशबोर्ड पर 10.25 इंच के दो बड़े डिस्प्ले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें नेविगेशन, एंटरटेनमेंट  और कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद होंगे। कार में थ्रीडोर हैचबैक इस्तेमाल किया गया है। इस EV की लम्बाई 2974mm, हाइट 1631mm और चौड़ाई 1505mm है। इसमें 20kWh की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसमें 250 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। 

कार की पावर के बारे में कहा गया है कि यह रियर एक्सल पर 45bhp पावर और 110Nm टॉर्क पैदा कर सकती है। इसके अलावा इस ईलेक्ट्रिक कार में पार्किंग ब्रेक, हिल स्टार्ट फीचर, कीलेस एंट्री एंड गो, ड्राइव मोड, एंड्रॉयड ऑटो, Apple CarPlay और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही इन्हें बनाने वाले स्टार्टअप भी तेजी से विकास कर रहे हैं। MG Comet EV से उम्मीद लगाई जा रही है कि यह देश की सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी जगह बना सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.