40 Km रेंज वाला Mercedes-AMG ई-स्कूटर हुआ लॉन्च, 20 Kmph है टॉप स्पीड

Mercedes-AMG ने ई-स्कूटर में 9.6Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो इसे सिंगल चार्ज में 40 किलोमीटर दौड़ाने का दावा करता है। इतनी रेंज इसे शहरों में रोजाना के आवागमन के लिए आदर्श बनाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 14 किलो है और यह 100 किलो तक के भार को उठाकर दौड़ सकता है
  • इसमें 500W इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो इसे 20 Kmph की टॉप स्पीड देती है
  • इसमें 20 cm के व्यास के साथ मजबूत रबर टायर्स मिलते हैं

Mercedes-AMG ई-स्कूटर में फ्रंट और रियर में एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलते हैं

Mercedes-AMG ने अपना नया ई-स्कूटर लॉन्च किया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में कुछ सुधार लेकर आता है। नए मॉडल की सिंगल चार्ज रेंज दावे अनुसार 40 Km है और यह 20 Kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। मर्सिडीज ने इसमें फोल्डिंग डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जिससे इसे कम स्पेस में आराम से रखा जा सकता है और समय पड़ने पर फोल्ड करके उठाकर ले जाया जा सकता है। इसका वजन 14 किलो है और यह 100 किलो तक के भार को उठाकर दौड़ सकता है।

Mercedes ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। ई-स्कूटर में 500W इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो इसे 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर पहुंचाने में सक्षम है। /घंटा की रफ्तार से तेज करने में सक्षम बनाती है। अधिकांश ई-स्कूटरों की तरह थंब थ्रोटल के बजाय, इसमें एक ट्विस्ट ग्रिप है, जिससे स्पीड को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

कंपनी ने ई-स्कूटर में 9.6Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो इसे सिंगल चार्ज में 40 किलोमीटर दौड़ाने का दावा करता है। इतनी रेंज इसे शहरों में रोजाना के आवागमन के लिए आदर्श बनाती है।

Mercedes-AMG ई-स्कूटर में एंटी-स्लिप कोटिंग के साथ एक चौड़ा डेक मिलता है, जिसकी बदौलत इसमें आराम से खड़ा हुआ जा सकता है। इसमें 20 cm के व्यास के साथ मजबूत रबर टायर्स मिलते हैं और कंपनी का दावा है कि यह किसी भी प्रकार के रास्तों में आरामदायक राइडिंग अनुभव दे सकते हैं।
Advertisement

इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलते हैं। मर्सिडीज-एएमजी ई-स्कूटर में स्मार्टफोन को कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ मिलता है और स्मार्टफोन को हैंडलबार के बीच में स्थित होल्डर में फिट किया जा सकता है। ऐप राइडर को स्पीड, दूरी, राइडिंग टाइम और बैटरी स्टेटस जैसी जरूरी जानकारियां दिखाएगा। इसमें नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है, जो डिस्प्ले पर गंतव्य के लिए सबसे छोटा रास्ता दिखाने का काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mercedes AMG E Scooter, Mercedes Electric Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.