61 Km रेंज वाला McLaren Lavoie Series 1 फोल्डेबल ई-स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

McLaren Lavoie Series 1 ई-स्कूटर को दो मॉडल - स्टैंडर्ड और MAX में लॉन्च किया गया है। स्टैंडर्ड Series 1 की कीमत 1,890 यूनाइटेड किंगडम पाउंड (GBP) (करीब 1.97 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2023 20:55 IST
ख़ास बातें
  • स्टैंडर्ड Series 1 की कीमत 1,890 GBP (करीब 1.97 लाख रुपये) है
  • MAX मॉडल की कीमत 2,190 GBP (करीब 2.29 लाख रुपये) है
  • कंपनी का कहना है कि इसकी केवल 469 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी

McLaren Lavoie Series 1 MAX की कीमत 2,190 GBP (करीब 2.29 लाख रुपये) है।

Lavoie ने Series 1 प्रीमियम फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ई-स्कूटर को McLaren के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। हाई पावर फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर को इयान कैलम (Ian Callum) द्वारा डिजाइन किया गया था। नया ई-स्कूटर मार्केट में मौजूद सभी ई-स्कूटर के विपरीत अलग और अनूठे तरीके से फोल्ड होता है, जिसके लिए कंपनी पहले ही पेटेंट दायर कर चुकी है। ई-स्कूटर को सीमित यूनिट्स में बनाया और बेचा जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 लाख रुपये है। 

McLaren Lavoie Series 1 ई-स्कूटर को दो मॉडल - स्टैंडर्ड और MAX में लॉन्च किया गया है। स्टैंडर्ड Series 1 की कीमत 1,890 यूनाइटेड किंगडम पाउंड (GBP) (करीब 1.97 लाख रुपये) है। वहीं, MAX की कीमत 2,190 GBP (करीब 2.29 लाख रुपये) है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

सीरीज 1 सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि इसकी केवल 469 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी। इसमें कैलम के हस्ताक्षर गोदे गए हैं।

Lavoie Series 1 ई-स्कूटर का फोल्ड होने का तरीका पहली नजर में ध्यान खींचने वाला है। ई-स्कूटर में मौजूद एक बटन को दबाते ही स्कूटर दो अलग-अलग जगहों से फोल्ड हो जाता है। खुला होने पर इसका मूल डिजाइन पारंपरिक ई-स्कूटर के समान है, लेकिन यह काफी स्पोर्टी और मॉडर्न लगता है। इसके हैंडलबार के बीच में एक तीकोना कटआउट है, जिसके तीनों एज पर DRL लगी है।
Advertisement

स्टैंडर्ड मॉडल 468Wh बैटरी के साथ आता है, जो 25 मील (करीब 40 Km) की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, दूसरा मॉडल Series 1 MAX है, जिसमें 702Wh बैटरी मिलती है और इसकी रेंज 38 मील (करीब 61 Km) बताई गई है।  कंपनी का दावा है कि बैटरी पैक तीन घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
Advertisement

ई-स्कूटर में थ्रॉटल भी मिलता है, जिसके जरिए राइडिंग आसान हो जाती है। कंपनी ने इसमें इको मोड, क्रूज़िंग मोड और स्पोर्टी मोड दिए हैं, जिसके हिसाब से पावर में अंतर महसूस होता है। ई-स्कूटर को एक सहयोगी ऐप के साथ कनेक्ट करके टॉप स्पीड को ट्यून किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.