Maruti Suzuki Ignis को बनाया इलेक्ट्रिक, भगा दी 200 Kmph की टॉप स्पीड तक! देखें वीडियो

Northway Motors ने Maruti Suzuki Ignis के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को तैयार किया है, जो 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर आराम से पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Northway ने Maruti Suzuki Ignis के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट बनाई है
  • कंपनी ने इस किट के साथ Ignis को 200 Kmph की स्पीड तक पहुंचाया है
  • फिलहाल इस किट के मार्केट में लॉन्च की संभावना नहीं है

यह केवल एक प्रोटोटाइप है, जिसे रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए तैयार किया गया है

Photo Credit: Northway Motors

पुणे आधारित Northway Motors वाहनों के ICE वर्जन को इलेक्ट्रिक में बदलने का काम करती है। कंपनी की खासियत वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट बनाना है। इन किट को कोई भी अपने कंपेटिबल मॉडल में फिट करवा सकता है। कंपनी अभी तक Mahindra e2O और Maruti Suzuki Dzire कार की इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट बना चुकी है और अब कंपनी Maruti Suzuki Ignis कार को इलेक्ट्रिक में बदला है। किट को बाकायदा टेस्ट रन से गुजारा गया है, जिसमें इसने 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को पकड़ा है।

Northway Motors ने Maruti Suzuki Ignis के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को तैयार किया है, जो 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर आराम से पहुंच सकती है। कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप को डायनेमोमीटर पर दौड़ाया गया। Ignis ने इसमें 200 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार हासिल की, जो निश्चित तौर पर ICE मॉडल की तुलना में बेहतर रिजल्ट है।

फिलहाल यह केवल प्रोटोटाइप है, जिसे केवल रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने Ignis के मूल रिम्स को भी बदला है और इसमें खुद डेवलप किया गया पावरट्रेन फिट किया है। इस मॉडल में इंजन की बजाय मोटर को फिट किया गया है और साथ ही पावर के लिए बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन गियरबॉक्स को बरकरार रखा गया है। ईवी को 200 Kmph तक पहुंचाने के लिए 5वें गियर तक का इस्तेमाल किया गया था।


हाल ही में कंपनी ने Tata Ace के लिए रेट्रोफिट EV किट को लॉन्च किया था, जिसके जरिए ICE मॉडल को इलेक्ट्रिक में बदला जा सकता है। इस किट की शुरुआती कीमत 2.75 लाख रुपये (कार की कीमत शामिल नहीं) है। ग्राहक केवल किट और किट के साथ वाहन, दोनों ऑप्शन के बीच चुन सकते हैं। कंपनी का दावा है कि तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आने वाली किट सिंगल चार्ज में ज्यादा से ज्यादा 80 किमी की रेंज निकाल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.