Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा

भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह 81.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अगस्त 2026 22:44 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra XEV 9S ने MG Motor की Windsor EV को पीछे छोड़ा है
  • XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं
  • पिछले वर्ष नवंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था

पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने बताया है कि उसकी XEV 9S इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बन गई है। Mahindra XEV 9S ने MG Motor की Windsor EV  को पीछे छोड़ा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा पहली तिमाही में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में होलसेल वॉल्यूम के अनुसार है। पिछले वर्ष नवंबर में XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। 

XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों छोर पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी बड़ी विशेषता बड़ा केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है।  XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलता है। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन हैं। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है। Mahindra & Mahindra के पास EVs के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी है। भारत में जुलाई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह 81.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके पीछे पेट्रोल और डीजल के प्राइसेज महंगा होना एक बड़ा कारण है। इस सेगमेंट में Mahindra &  Mahindra ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 124 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,677 यूनिट्स की रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.