सिंगल चार्ज में 100km रेंज के साथ Liger X, Liger X+ सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Liger X, Liger X+ की बैटरी की बात करें तो इसमें लीथियम कूल्ड सिस्टम के साथ लीथियम आयन बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 11:23 IST
ख़ास बातें
  • यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है जिसे Auto Expo 2023 में पेश किया गया है
  • इसमें दो वेरिएंट्स Liger X and Liger X+ को पेश किया गया है
  • स्कूटर्स को ग्रे, पोलर व्हाइट, ब्लू, टाइटेनियम और रेड में पेश किया गया है

Liger X, Liger X+ की बैटरी की बात करें तो इसमें लीथियम कूल्ड सिस्टम के साथ लीथियम आयन बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Ligermobility

मोबिलिटी व्हीकल अब तकनीकी रूप से बेहद एडवांस होते जा रहे हैं। कुछ सालों पहले तक सेल्फ ड्राइविंग कारों की बात सपना लगती थी जो अब हकीकत बन चुकी है। ये हुई फोरव्हीलर की बात। लेकिन अब टू-व्हीलर में भी एक कंपनी ने ऐसी ही अनोखी तकनीक पेश की है। ऑटोमोबाइल कंपनी Liger ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसको बैलेंस करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है जिसे Auto Expo 2023 में पेश किया गया है। यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा स्कूटर है जो सेल्फ बैलेंसिंग कर सकता है। इसमें दो वेरिएंट्स Liger X and Liger X+ को पेश किया गया है। स्कूटर में और क्या खास फीचर्स हैं, हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 

Liger ने Auto Expo 2023 में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर्स को पेश किया है। Liger X, Liger X+ नाम से लॉन्च हुए ये स्कूटर कम स्पीड होने पर या फिर एक जगह रुक जाने पर स्वयं ही बैलेंस कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा स्पीड में भी इनमें बेहतर स्टेबिलिटी दिए जाने की बात कही गई है। स्कूटर्स को ग्रे, पोलर व्हाइट, ब्लू, टाइटेनियम और रेड में पेश किया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। 
 

LigerX, Liger X+ की कीमत, उपलब्धता

LigerX, Liger X+ की अधिकारिक कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन LigerX की संभावित कीमत 90,000 रुपये के करीब बताई जा रही है। जबकि Liger X+ इससे थोड़ी अधिक कीमत में खरीदा जा सकेगा। जल्द ही कंपनी इसके लिए बुकिंग्स शुरू करेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू होने की बात कही जा रही है। 
 

Liger X, Liger X+ का डिजाइन, पावर

स्कूटर में एलईडी लाइट्स दी गई हैं। बॉडी स्ट्रक्चर काफी मजबूत बताया जा रहा है। इसके अलावा इनमें 4G कनेक्टिविटी और ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से चालक लोकेशन, राइड हिस्ट्री, बैटरी पावर, चार्ज और व्हीकल का तापमान भी चेक कर सकता है। इसके अलावा इसमें टॉ किए जाने, एक्सिडेंट हो जाने पर नोटिफिकेशन भी मिलते हैं। इसमें कंपनी ने TFT डिस्प्ले दिया है जिसके माध्यम से कॉल और मैसेज भी देखे जा सकते हैं।  

Liger X, Liger X+ की बैटरी की बात करें तो इसमें लीथियम कूल्ड सिस्टम के साथ लीथियम आयन बैटरी दी गई है। स्कूटर में 65km/h की टॉप स्पीड मिलती है। Liger X सिंगल चार्ज में 60km की रेंज दे सकता है और 3 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। जबकि Liger X+ में 100km तक की रेंज होने की बात कही गई है। यह 4.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। अगर आप थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं तो कंपनी फास्ट चार्जिंग बैटरी पैक वाला वेरिएंट भी उपलब्ध करवाती है। स्कूटर में रीवर्स राइड फीचर भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.