Kinetic DX EV: स्मार्ट फीचर्स, 116 Km तक रेंज के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में लौट आया ओल्ड स्कूल Kinetic स्कूटर

कंपनी ने लिमिटेड 35,000 यूनिट्स के लिए बुकिंग ओपन कर दी है, जो www.kineticev.in पर सिर्फ 1,000 रुपये में कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 17:40 IST
ख़ास बातें
  • पुराने DX स्टाइल और डिजाइन के साथ Kinetic DX EV और DX+ इंडिया में लॉन्च
  • 2.6kWh LFP बैटरी, 116km तक IDC रेंज और 90km/h टॉप स्पीड
  • शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 1,11,499 रुपये (DX) और 1,17,499 रुपये (DX+)

Kinetic DX EV की एक्स-शोरूम (पुणे) कीमत 1,11,499 रुपये है

Photo Credit: Kinetic

Kinetic Engineering Ltd. ने इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में जोरदार वापसी कर ली है। कंपनी ने ओल्ड क्लासिक DX डिजाइन को DX EV और DX+ EV के रूप में लॉन्च किया है। इन्हें  Kinetic Watts and Volts Ltd. (KWV) के तहत भारत में लाया गया है। कंपनी ने दोनों स्कूटर्स में पुराने DX का आइकॉनिक स्टाइल, मेटल बॉडी, और मजबूत डिजाइन को नई टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक टच के साथ मिलाया है। DX+, खासकर उन फैमिली और यूथ को टारगेट करता है जो एक ही साथ प्रैक्टिकल, स्टाइलिश और सुपर-रिलायबल इलेक्ट्रिक स्कूटर चाह रहे थे।

Kinetic DX EV की एक्स-शोरूम (पुणे) कीमत 1,11,499 रुपये, जबकि DX+ वेरिएंट की 1,17,499 रुपये रखी गई है। कंपनी ने लिमिटेड 35,000 यूनिट्स के लिए बुकिंग ओपन कर दी है, जो www.kineticev.in पर सिर्फ 1,000 रुपये में कराई जा सकती है। डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होंगी। DX+ पांच कलर्स (रेड, ब्लू, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक) में मिलेगा, जबकि DX सिर्फ सिल्वर और ब्लैक में आता है।

Advertisement

Kinetic DX EV की सबसे बड़ी खासियत है इसका मजबूत मेटल बॉडी डिजाइन, जो क्लासिक DX के आइकॉनिक स्टाइल को पूरी तरह रीक्रिएट करता है। स्कूटर में स्पेशियस 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें आसानी से एक फुल और एक हाफ हेलमेट के साथ कुछ डेली सामान तक रखा जा सकता है। फ्लोरबोर्ड भी बड़ा और फ्लैट है। कंपनी के मुताबिक, स्कूटर को इटली की डिजाइन टीम के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है, जिससे DX की पुरानी फीलिंग के साथ मॉडर्न टच भी मिल जाता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो Kinetic DX और DX+ में 2.6kWh की LFP बैटरी (Range-X) लगाई गई है, जिसकी लाइफ के लिए NMC (नीकल मैग्नीज कोबाल्ट) बैटरी वाले स्कूटर्स से करीब 4 गुना ज्यादा (2,500-3,500 चार्ज साइकल्स) होने का दावा किया गया है। DX+ वेरिएंट को सिंगल चार्ज पर IDC रेंज के हिसाब से करीब 116 Km तक चलाया जा सकता है, जबकि DX की रेंज 102 Km बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इस रेंज के पीछे Kinetic की K-Coast रीजनरेटिव टेक्नोलॉजी और 60V सिस्टम का हाथ है। मोटर की पिक भी इस सेगमेंट में मशहूर है - DX+ में 90km/h की टॉप स्पीड और DX में 80km/h, दोनों में रेंज, पावर और टर्बो जैसे तीन राइड मोड्स मिलते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग के लिए DX EV में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130mm रियर ड्रम ब्रेक मिलाकर इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम है। दोनों वेरिएंट्स में रिवर्स असिस्ट और हिल-होल्ड फीचर मौजूद है।

Advertisement

कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर की बात करें तो DX EV सीरीज पूरी तरह कनैक्टेड है। स्कूटर के साथ "My Kiney Companion" वॉयस अलर्ट तकनीक दी गई है। DX+ वेरिएंट में “Telekinetic” सूट फंक्शन है जिसमें Geo-fencing, Track My Kinetic, Find My Kinetic, Intruder Alert और रीयल टाइम राइड स्टैट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। दोनों वेरिएंट्स में डेडिकेटेड Kinetic Assist स्विच है, जिससे Bluetooth के जरिए सीधा CRM सपोर्ट मिल जाता है। इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी है।

चार्जिंग के लिए, DX+ वेरिएंट में Easy Charge फीचर के साथ इनोवेटिव रिट्रैक्टेबल चार्जिंग केबल आता है, जबकि DX में पोर्टेबल चार्जर मिलता है। दोनों स्कूटर्स में Easy Key (की-लेस ऑपरेशन), Easy Flip (वन-टच पिलियन फुटरेस्ट) और ऐप कनेक्टिविटी दी गई है।

Kinetic DX EV की कीमत और बुकिंग कितनी है?

DX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,11,499 रुपये और DX+ वेरिएंट की 1,17,499 रुपये (पुणे) है। बुकिंग www.kineticev.in पर सिर्फ 1,000 रुपये में, लिमिटेड 35,000 यूनिट्स के लिए।

Advertisement

Kinetic DX EV की बैटरी और रेंज क्या है?

दोनों वेरिएंट्स में 2.6kWh LFP बैटरी है, जिससे DX+ में 116km और DX में 102km की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है। बैटरी लाइफ करीब 3,500 चार्ज साइकल्स तक।

Kinetic DX EV में स्पेशल फीचर्स कौन-कौन से हैं?

37-लीटर अंडरसीट स्टोरेज, Easy Key (की-लेस ऑपरेशन), Easy Flip पिलियन फुटरेस्ट, Easy Charge रिट्रैक्टेबल केबल (DX+) और Bluetooth म्यूजिक व वॉयस नेविगेशन।

Kinetic DX EV में कनेक्टेड और स्मार्ट फीचर्स क्या है?

DX+ में Telekinetic Suite, रियल टाइम ट्रैकिंग, Geo-fencing, Intruder Alert, Find/Track My Kinetic, My Kiney वॉयस अलर्ट्स, CRM Bluetooth कनेक्ट, आदि मैजूद हैं।

Advertisement

Kinetic DX EV की राइडिंग परफॉर्मेंस व कम्फर्ट कैसा है?

90km/h टॉप स्पीड (DX+), 80km/h (DX), तीन राइड मोड्स, फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एडजस्टेबल रियर शॉक, 220mm फ्रंट डिस्क+130mm रियर ड्रम ब्रेक, रिवर्स व हिल-होल्ड असिस्ट शामिल।

Kinetic DX EV में कलर ऑप्शंस कितने है?

DX+ पांच कलर (Red, Blue, White, Silver, Black) और DX दो कलर (Silver, Black) में आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.