Kia EV9, Kia Carnival लग्जरी MPV आज भारत में लॉन्च: जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और पावर

Kia Carnival लग्जरी एमपीवी और Kia EV9 लग्जरी एसयूवी भारत में कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट (CBU) के तहत आएंगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Kia Carnival की एक्स शोरू कीमत 50 लाख रुपये के करीब होगी।
  • Kia EV9 की एक्स शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये होगी।
  • Kia Carnival में स्मार्टस्ट्रीम 2.2 लीटर 4 सिलेंडर E-VGT CRDi इंजन होगा।

Kia EV9 और Kia Carnival में ड्यूल सनरूफ मिलेगी।

Photo Credit: Kia

Kia आज भारतीय बाजार में नई Kia Carnival लग्जरी एमपीवी और Kia EV9 लग्जरी एसयूवी को पेश करने वाला है। दोनों कारों को शुरुआत में कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट (CBU) के तहत बेचा जाएगा। कार निर्माता ने खुद को पहले से ही Sonet, Seltos और Carens जैसी लोकप्रिय कारों के साथ मार्केट में स्थापित कर लिया है। अब ये दो नई कारें लग्जरी स्पेस में कंपनी के प्रेजेंस को बढ़ाएंगी। यहां हम आपको Kia EV9 और Kia Carnival के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Kia Carnival, Kia EV9 Price


कीमत की बात करें तो Kia Carnival की एक्स शोरू कीमत 50 लाख रुपये के करीब होगी। वहीं Kia EV9 की एक्स शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये होगी। Kia Carnival की टक्कर Toyota Innova Hycross, Maruti Suzuki Invicto, Toyota Fortuner और MG Gloster से हो सकती है। वहीं EV9 की टक्कर Mercedes-Benz EQE और BMW iX से हो सकती है।
Advertisement
 

Kia Carnival, Kia EV9 Features


Kia Carnival में वेंटीलेशन और लेग सपोर्ट के साथ सेकेंड रो लग्जरी पावर्ड रिलेक्सेशन सीट्स, वन टच स्मार्ट पावर स्लाइडिंग डोर, ड्यूल सनरूफ, 12-स्पीकर बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, ड्यूल पैनारॉमिक कर्व्ड डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS और 23 ऑटोनोमस फीचर्स शामिल हैं। वहीं EV9 में मेमोरी फंक्शन के साथ 18-वे ड्राइवर पावर सीट, 12-वे फ्रंट पेसेंजर पावर सीट, 8-वे पावर एडजेस्ट के साथ सेकेंड-रो कैप्टन सीट, सेकेंड रो मसाज सीट, ट्रिनिटी पैनारॉमिक डिस्प्ले, ड्यूल सनरूफ, 10 एयरबैग्स, 100 से ज्यादा फीचर्स के साथ नेक्स्ट जनरेशन Kia कनेक्ट, व्हीकल टू लोड (V2L) और 27 ADAS फंक्शनेलिटी शामिल हैं।
 

Kia Carnival, Kia EV9 Specifications


Kia Carnival में स्मार्टस्ट्रीम 2.2 लीटर इन लाइन 4 सिलेंडर E-VGT CRDi इंजन मिलेगा जो कि 193PS की पावर और 441Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड होगी। भारतीय बाजार के लिए Kia ने EV9 में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) के साथ ड्यूल मोटर दी है जो कि 384PS की पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। यह कार सिर्फ 5.3 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई रेंज 561km (ARAI) होगी। इस कार की बैटरी 350kW DC फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 24 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.