700 km से ज्यादा रेंज वाली Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार की भारत में 200 यूनिट्स डिलीवर, जानें इसमें क्या है खास?

Kia EV6 भारतीय बाजार में निर्माता का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है जिसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था, हालांकि इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2022 से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Kia ने लॉन्च के बाद से EV6 की 200 यूनिट्स डिलीवर कर दी है
  • इस साल भारत में 100 यूनिट्स नियोजित की गई थी
  • भारी डिमांड के चलते कोटा से दोगुना इलेक्ट्रिक कार डिलीवर की गई है

Kia EV6 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है

Kia EV6 की भारत में लॉन्च के बाद से 200 यूनिट्स डिलीवर कर दी गई है। कंपनी का कहना है कि देश में इस कार की मांग बहुत है और वर्तमान में सप्लाई से ज्यादा डिमांड आ रही है। Kia India इंडिया का कहना है कि 200 का आंकड़ा पहले से ही पूरे वर्ष के लिए कंपनी द्वारा नियोजित 100 यूनिट्स की दोगुनी है। अब, Kia 2022 में EV6 के कुल आवंटन को और बढ़ाने और इस वर्ष के भीतर लंबित डिलीवरी को पूरा करने की योजना बना रही है। Kia EV6 के भारत में उपलब्ध मॉडल में 528 km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है। इसका एक GT वेरिएंट देश में उपलब्ध नहीं है।

Kia India ने जानकारी दी है कि भारत में लॉन्च के बाद से इसकी 200 यूनिट्स डिलीवर कर दी गई है। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस साल भारत में 100 यूनिट्स नियोजित की गई थी, लेकिन भारी डिमांड के चलते कोटा से दोगुना इलेक्ट्रिक कार डिलीवर की गई है। कीमत की बात की जाए, तो Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार की भारत में एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है।
Advertisement

Kia EV6 भारतीय बाजार में निर्माता का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है जिसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था, हालांकि इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2022 से शुरू हुई थी। कंपनी का कहना है कि EV6 को भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, यहां तक ​​कि इसके लॉन्च से पहले ही 355 बुकिंग मिल चुकी थी और ये बुकिंग नंबर तब से लगातार बढ़ रहे हैं।

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Kia EV6 दो वेरिएंट में आती है, जिसमें एक किफायती रियर व्हील ड्राइव और दूसरा ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन है। इस इलेक्ट्रिक कार में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 528 किमी की रेंज देने का दावा करता है।
Advertisement

पावर आउटपुट की बात करें, तो रियर-व्हील ड्राइव वर्जन सिंगल मोटर के साथ आता है, जो 229 hp की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन डुअल मोटर के साथ आता है, जो 325 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5.2 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंचने का दावा भी करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.