Kawasaki ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की पेश, अब Ninja e-1 और Z e-1 से बाजार में मचाएगी धूम

Ninja e-1 और Z e-1 में एयर-कूल्ड, इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर दी गई हैं जो कि 9kW का अधिकतम आउटपुट प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Ninja e-1 और Z e-1 में पर्मानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर दी गई हैं।
  • Kawasaki ई-बाइक में 4.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • Ninja e-1 और Z e-1 में 70 किमी की कंबाइंड रेंज प्रदान की जाती है।

Kawasaki Ninja e-1 की रेंज 70 किमी है।

Photo Credit: Kawasaki

Kawasaki ने EV टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री के साथ Ninja e-1 और Z e-1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। दो नई कावासाकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कंपनी के लोकप्रिय पेट्रोल पर चलने वाले एंट्री-लेवल मॉडल पर बेस्ड हैं। Kawasaki Ninja e-1 और Z e-1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2024 में मार्केट में आने वाली हैं।

Kawasaki ने Ninja 400 और Z400 के बाद दो मॉडल तैयार किए हैं। बीते महीने बाइक्स के बारे में कुछ जानकारी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए सामने आईं थी। अब जापानी बाइक निर्माता ने इन फीचर्स के साथ बाइक को पेश कर दिया है। हालांकि, ये बाइक्स एंट्री लेवल हैं और इनमें ऐसे पैरामीटर नहीं हैं जो हाई-ऑक्टेन और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेस्ट हैं। दोनों बाइक्स 150cc पेट्रोल पर चलने वाली बाइक्स के बराबर हैं।
Advertisement

Ninja e-1 और Z e-1 में एयर-कूल्ड, इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर दी गई हैं जो कि 9kW का अधिकतम आउटपुट प्रदान करती हैं। इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 29Nm टॉर्क के साथ 6kW है। Kawasaki Ninja इलेक्ट्रिक मॉडल की टॉप स्पीड 62 किमी प्रति घंटे है लेकिन 15 सेकंड के बाद घटकर 54 किमी प्रति घंटे हो जाती है। 54 किमी प्रति घंटे की इसकी स्टैंडर्ड टॉप स्पीड में बढ़ोतरी नई ई-बाइक में ई-बूस्ट फीचर के चलते है। ई-बूस्ट जरूरत पड़ने पर दमदार एक्सीलेरेशन प्रदान करता है और शहर में राइड के दौरान काम आता है। नई ई-बाइक की एक्सीलेरेशन कैपेसिटी की अभी जानकारी नहीं है।

नई Kawasaki ई-बाइक में अलग-अलग लेआउट के साथ 4.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस बाइक में दो पावर मोड रोड और इको हैं और इसके अलावा इसमें एक वॉक मोड भी है। वॉक मोड राइडर्स को पार्किंग के दौरान बाइक को आगे या पीछे ले जाने की सुविधा प्रदान करता है। इसे थ्रॉटल को दाएं और बाएं ओर घुमाकर इस्तेमाल किया जाता है।
Advertisement

Ninja e-1 और Z e-1 में दो ली-आयन बैटरी दी गई हैं जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 70 किमी की कंबाइंड रेंज प्रदान करती हैं। बैटरी को स्वैप किया जा सकता है, यानी कि यूजर्स रेंज बढ़ा सकते हैं। प्रत्येक बैटरी 3.7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है जो कि 1.6 घंटे में 20-80% तक जा सकती है। मॉडल में स्टील ट्रेलिस चेसिस, 41 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनो-शॉक और 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। Ninja e-1 और Z e-1 का वजन 140 किलोग्राम से कम है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों मॉडल अपने ICE मॉडल्स की तुलना में काफी हल्के हैं। Kawasaki Ninja e-1 और Z e-1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में बेची जाएंगी। हालांकि, अभी तक सटीक रिलीज और कीमत की जानकारी जारी नहीं की है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike, Kawasaki Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.