160 किमी रेंज वाली HyperScrambler 2 ई-बाइक पेश, चलाने पर होगी धन की भारी बचत

HyperScrambler 2 में 1kW रेट्रोब्लेड मोटर दी गई है जो कि 2kW पीक आउटपुट प्रदान करती है। वहीं स्पीड की बात की जाए तो यह 35mph (56.32km) की टॉप स्पीड के साथ दौड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 11:19 IST
ख़ास बातें
  • पावर की बात करें तो HyperScrambler 2 में 1kW रेट्रोब्लेड मोटर दी गई है।
  • Founders Edition HyperScrambler 2 ई-बाइक की कीमत $3,499 (2,84,659 रु) है।
  • HyperScrambler 2 फुल चार्ज में 100 मील (160.93km) की रेंज प्रदान करती है।

HyperScrambler 2 में 1kW रेट्रोब्लेड मोटर दी गई है।

Photo Credit: Juiced Bikes

Juiced Bikes ने अपनी नई HyperScrambler 2 इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी की यह हाई परफॉर्मेंस वाली ई-बाइक ज्यादा बेहतर डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ आई है। फाउंडर्स एडिशन हाइपरस्क्रैम्बलर 2 ई-बाइक की सिर्फ 150 यूनिट्स तैयार होंगी। प्रत्येक यूनिट पर एक नंबर दिया जाएगा। नई ई-बाइक असली हाइपरस्क्रैम्बलर 2 के जैसा ही परफॉर्मेंस प्रदान करती है। असली हाइपरस्क्रैम्बलर 2 मॉडल रिलीज होने पर काफी पसंद की गई थी और अब इसका नया वर्जन काफी धमाकेदार हो सकता है।  यहां हम आपको Founders Edition HyperScrambler 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

HyperScrambler 2 Founders Edition की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Founders Edition HyperScrambler 2 ई-बाइक की कीमत $3,499 यानी कि 2,84,659 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो जूस्ड बाइक्स पर 19 जनवरी से ऑर्डर लेना शुरू होंगे।
 

HyperScrambler 2 की पावर और रेंज


पावर  की बात करें तो HyperScrambler 2 में 1kW रेट्रोब्लेड मोटर दी गई है जो कि 2kW पीक आउटपुट प्रदान करती है। वहीं स्पीड की बात की जाए तो यह 35mph (56.32km) की टॉप स्पीड के साथ दौड़ सकती है। हालांकि टॉप स्पीड करीब 30mph (48.28km) बताई गई है, लेकिंग टेस्टिंग ने 35mph (56.32km) तक दिखाया है। रेंज की बात की जाए तो लिमिटेड वर्जन हाइपरस्क्रैम्बलर 2 में एक पावर बैटरी सेटअप है जो फुल चार्ज पर 100 मील (160.93km) तक की रेंज प्रदान करता है।  इसमें दो 52V 19.2Ah बैटरी दी गई हैं। इसकी कुल 2,000 Wh कैपेसिटी इसे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक कैटेगरी में सबसे ज्यादा बनाती है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में सेफ्टी और कंफर्ट पर काफी ध्यान दिया गया है। इसमें फ्रंट और रियर सस्पेंशन से फुल इलेक्ट्रिक मोपेड की पावर मिलती है। इसकी बड़ी हेडलाइट खराब से खराब स्थिति में भी फुल विजन प्रदान करती है। मनोरंजन के लिए इसमें ब्लूटूथ स्पीकर है जो कि चलते-फिरते हाई-ऑक्टेन म्यूजिक का मजा देता है। इस बाइक में टर्न सिग्नल और फुल एलईडी लाइट सिस्टम है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें कस्टम ग्रीन कलरवे, एक एडवांस टैन सैडल, हेडलाइट फेयरिंग और काफी कुछ है। इसमें दिए गए 4 इंच के टायर मुश्किल रास्तों में बेहतर काम करते हैं। इसमें कई पावर और स्पीड मोड कस्टमाइज परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। जूस्ड बाइक्स के फाउंडर तोरा हैरिस ने लिमिटेड एडिशन हाइपरस्क्रैम्बलर 2 के डिजाइन को बेहतर बनाया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  4. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  5. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  7. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  10. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.