सिंगल चार्ज में 720 किलोमीटर चलने वाली JiYue 01 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, जानें कीमत

इसमें दो व्हील साइज ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें 19 इंच या 21 इंच के टायर शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2023 12:37 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक एसयूवी में 4 लेवल की ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी मिलती है।
  • कार अपने आप ही चलती है और सब कुछ कंट्रोल करती है।
  • यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 720 किलोमीटर तक चल सकती है।

JiYue 01 इलेक्ट्रिक एसयूवी में 4 लेवल की ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी मिलती है।

Photo Credit: JiYue

Baidu और Geely के जॉइंट वेंचर JiYue Automotive ने नई इलेक्ट्रिक SUV JiYue 01 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Tesla Model Y की टक्कर में उतारा है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में 4 लेवल की ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी मिलती है। यह अपनी तरह की पहली पैसेंजर गाड़ी है जिसमें ऐसी तकनीक दी गई है। 4 लेवल (L4) की ऑटोनॉमस तकनीक का मतलब है कि कार अपने आप ही चलती है और सब कुछ कंट्रोल करती है। हालांकि चालक चाहे तो स्टीयरिंग संभाल सकता है। एसयूवी में लम्बी रेंज दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स। 
 

JiYue 01 Electric SUV Price

JiYue 01 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 249000 युआन से लेकर 339900 युआन तक बताई गई है। यानी भारतीय करेंसी में यह 28.3 लाख रुपये से शुरू होकर 38.7 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे दो मॉडल्स में उतारा है जिसमें Jiyue 01 2023 Max और Jiyue 01 2023 Max Performance शामिल है। 
 

JiYue 01 Electric SUV features

जीयूई 01 इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज की बात करें तो इसमें कंपनी ने बड़ी रेंज दी है। यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 720 किलोमीटर तक चल सकती है। यह मीडियम से बड़ी एसयूवी में शामिल है। कार के डाइमेंशन 4853x1990x1611 mm हैं। इसमें 3000 mm का व्हीलबेस दिया गया है। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल मौजूद है जिसमें कर्व्ड लाइट स्ट्रिप है और टी-शेप हेडलाइट्स मिलती हैं। 

इसमें दो व्हील साइज ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें 19 इंच या 21 इंच के टायर शामिल हैं। एक्सटीरियर में डुअल कलर डिजाइन दिया गया है और दरवाजे फ्रेमलेस हैं। हैंडलबार भी दरवाजों में नहीं मिलते हैं। चूंकि यह एक टेक आधारित कार है इसलिए इसमें ऑटोमेटिक सेंसर लगे हैं और साथ ही दरवाजे खोलने के लिए वॉयस कमांड दी जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  6. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  7. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  8. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  9. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.