4 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ेगी RFR 23 इलेक्ट्रिक रेसिंग कार, IIT छात्रों ने की है डेवलप

टीम रफ्तार में विभिन्न विषयों के 45 छात्र शामिल हैं और यह आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर इनोवेशन (CFI) की प्रतियोगिता टीमों में से एक है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 21:23 IST
ख़ास बातें
  • कार को डेवलप करने वाली छोत्रों की टीम का नाम रफ्तार फॉर्मुला है
  • टीम रफ्तार में विभिन्न विषयों के 45 छात्र शामिल हैं
  • इसमें ECU समेत कई कस्टम मेड पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है

इलेक्ट्रिक फॉर्मूला कार RFR 23 को पूरी तरह से 'टीम रफ्तार' के छात्रों ने बनाया है

आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के छात्रों ने इलेक्ट्रिक रेसिंग कार को विकसित किया है और इसे सोमवार को दुनिया के सामने पेश भी किया। इलेक्ट्रिक रेसिंग कार दिखने में फॉर्मूला रेसिंग कार की तरह है। कार को डेवलप करने वाली छोत्रों की टीम का नाम रफ्तार फॉर्मुला (Raftar Formula) है। इस इलेक्ट्रिक फॉर्मुला कार को RFR 23 नाम दिया गया है। टीम का कहना है कि वे इंजीनियरिंग छात्रों को रियल वर्ल्ड टेक्निकल एक्सपर्टीज सिखाने का इरादा रखते हैं। 

आईआईटी मद्रास ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि इलेक्ट्रिक फॉर्मूला कार RFR 23 को पूरी तरह से 'टीम रफ्तार' के छात्रों ने बनाया है, जिसमें एक साल का समय लगा है। इस दौरान टीम ने डिजाइन, मैन्युफेक्चरिंग और टेस्टिंग का काम पूरा किया है। टीम का कहना है कि उनकी इलेक्ट्रिक फॉर्मुला कार पारंपरिक इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) मॉडल्स की तुलना में ज्यादा बेहतर स्पीड और लैप टाइम्स दिखा सकती है।
Advertisement
 

टीम रफ्तार में विभिन्न विषयों के 45 छात्र शामिल हैं और यह आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर इनोवेशन (CFI) की प्रतियोगिता टीमों में से एक है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि "टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने, उद्योग-मानक इंजीनियरिंग प्रथाओं को बढ़ावा देने और इंजीनियरिंग छात्रों के बीच वास्तविक दुनिया की तकनीकी विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तत्पर है।"

टीम का दावा है कि RFR 23 इलेक्ट्रिक फॉर्मुला कार 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 4 सेकंड में पकड़ सकती है। क्योंकि लोगों को इलेक्ट्रिक कार में आग लगने का डर सबसे ज्यादा रहता है, तो टीम ने इसके लिए एक खास कस्टम बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। यह भी कहा गया है कि टीम ने इसमें कई कस्टम मेड पार्ट्स का इस्तेमाल किया है, जिसमें ECU भी शामिल है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स का ध्यान भी रखा गया है।
Advertisement

'RF23' को पेश करने के बाद, प्रोफेसर वी कामकोटि, निदेशक, IIT मद्रास ने कहा, "स्थायी परिवहन की ओर बढ़ने के वैश्विक रुझान के अनुरूप ICE से इलेक्ट्रिक वाहन में बदलाव उतना ही प्रबल था जितना जरूरी था। वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है, इस क्षेत्र में विकास और तकनीकी उन्नति की संभावना बहुत बड़ी है। टीम रफ्तार का लक्ष्य दुनिया में सर्वश्रेष्ठ फॉर्मूला छात्र टीम बनना है। यह निरंतर नवाचार और सतत तकनीकी उन्नति के साथ देश में फॉर्मूला स्टूडेंट कल्चर को बढ़ावा देने का इरादा रखता है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Racing Car, Electric Formula Car, RFR 23, IIT Madras
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.