Hyundai Creta Electric vs Maruti Suzuki e-Vitara: जानें कौन सी ईवी है खरीदने के लिए बेस्ट

Hyundai ने Hyundai Creta Electric को Bharat Mobility Global Expo 2025 में लॉन्च किया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki e-Vitara की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 17 लाख रुपये होगी।
  • Hyundai Creta Electric की एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख-23.50 लाख रुपये है।
  • Maruti Suzuki e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh दिए हैं।

Hyundai Creta Electric और Maruti Suzuki e-Vitara में ADAS सिस्टम है।

Photo Credit: Hyundai/Maruti

Hyundai ने Hyundai Creta Electric को Bharat Mobility Global Expo 2025 में लॉन्च किया। वहीं Maruti ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e-Vitara को शोकेस किया। Hyundai Creta Electric की टक्कर Maruti Suzuki e-Vitara से हो रही है। e-Vitara सिंगल चार्ज में 500 किमी की रेंज और Creta Electric सिंगल चार्ज में 473 किमी की रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको Maruti Suzuki e-Vitara और Hyundai Creta Electric के फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Maruti Suzuki e-Vitara की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं Hyundai Creta Electric की एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये 23.50 लाख रुपये तक (इंट्रोडक्ट्री) है।

बैटरी और मोटर
Maruti Suzuki e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh दिए हैं। 49kWh ऑप्शन इलेक्ट्रिक मोटर 144PS की पावर और 192.5NM का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं 61kWh ऑप्शन इलेक्ट्रिक मोटर 174PS की पावर और 192.5NM का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं Hyundai Creta Electric में दो बैटरी ऑप्शन 42kWh और 51.4kWh दिए हैं। 42kWh ऑप्शन इलेक्ट्रिक मोटर 135PS की पावर और 200NM का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं 51.4kWh ऑप्शन इलेक्ट्रिक मोटर 171PS की पावर और 200NM का टॉर्क जनरेट करती है।
Advertisement

रेंज
रेंज की बात करें तो Maruti Suzuki e-Vitara का 61kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। वहीं Hyundai Creta Electric का 51.4kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 473 किमी रेंज प्रदान करता है। वहीं 42kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 390 किमी रेंज प्रदान करता है। 
Advertisement

डाइमेंशन
डाइमेंशन के मामले में Maruti Suzuki e-Vitara की लंबाई 4275 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, ऊंचाई 1635 मिमी, व्हीलबेस 2700 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है। वहीं Hyundai Creta Electric की लंबाई 4340 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी, ऊंचाई 1655 मिमी, व्हीलबेस 2610 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी है।
Advertisement

एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो Maruti Suzuki e-Vitara में एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएलएस, एलईडी टेल लाइट, 18 इंच एयरोडायनेमिक डिजाइन एलॉय व्हील शामिल है। वहीं Hyundai Creta Electric में एस्कॉर्ट फंक्शन के साथ ऑटो एलईडी हेडलाइट, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 17 इंच एयरोडायनेमिकली डिजाइन एलॉय व्हील, एक्टिव एयर फ्लैप, रूफ रेल और फ्रंट स्टोरेज शामिल है।
Advertisement

सेफ्टी फीचर्स
Maruti Suzuki e-Vitara में 7 एयरबैग स्टैंडर्ड, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल 2 ADAS शामिल है। वहीं Hyundai Creta Electric में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबेलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल-स्टार्ट एसिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 4 डिस्क ब्रेक, सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, बर्गलर अलार्म, रियर डीफॉगर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर सिस्टम (ADAS) शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.