40 Km रेंज वाला Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर EICMA 2022 में पेश, ये हैं फीचर्स

इसके टर्न इंडिकेटर्स हैंडलबार पर सेट हैं, जबकि एलईडी हेडलैम्प यूनिट को फ्रंट एप्रन पर है। इसमें ग्रैब रेल भी मिलता है। इस ई-स्कूटर को शहर में छोटी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 की गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा
  • भारत और अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किए जाने पर कोई स्पष्टता नहीं है
  • Honda EM1 e के मॉडल नेम में 'EM' का मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड है

Honda EM1 e के मॉडल नेम में 'EM' का मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड है

Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर को EICMA 2022 में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर 40 km की सिंगल चार्ज रेंज देगा। भारत में यह लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल निर्माता ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह इसके यूरोपीय बाजार में लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। यूरोपीय बाजार में EM1 e होंडा का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा। होंडा 2025 तक वैश्विक स्तर पर 10 या अधिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

फिलहाल Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई गई है और न ही इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, यह पुष्टि की जा चुकी है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 की गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। स्कूटर सबसे पहले यूरोप में लॉन्च होगा। भारत और अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर होडा ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Honda EM1 e के मॉडल नेम में 'EM' का मतलब इलेक्ट्रिक मोपेड है और होंडा का कहना है कि मॉडल का उद्देश्य युवाओं को आकर्षित करना है, जो आसान और मजेदार शहरी परिवहन की तलाश में हैं। EM1 e में स्मूथ स्टाइल के साथ एक कॉम्पैक्ट और फ्लैट सरफेस है। डिजाइन भी फ्यूचरिस्टिक दिखता है, लेकिन इसे काफी बद तक पारंपरिक रखने की कोशिश की गई है। 

इसके टर्न इंडिकेटर्स हैंडलबार पर सेट हैं, जबकि एलईडी हेडलैम्प यूनिट को फ्रंट एप्रन पर है। इसमें ग्रैब रेल भी मिलता है। इस ई-स्कूटर को शहर में छोटी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज रेंज 40 km है। इसके बैटरी पैक को कंपनी ने विभिन्न तापमान और उमस लेवल, प्रभाव और वाइब्रेशन से निपटने के लिए तैयार किया है। इसे कंपनी मोबाइल पावर पैक (MPP) भी कह रही है, जिसका मतलब है कि यह स्वैप होने वाला बैटरी पैक है, जिसे आसानी से स्कूटर से बाहर निकाला जा सकता है और अपनी सहूलियत के अनुसार कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honda electric scooters, Honda EM1 e, Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
  4. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  2. Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  4. डीपफेक और सेक्सटॉर्शन से बचाव के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शुरू किया Digital Saheli, ऐसे होगी महिलाओं की मदद
  5. चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
  6. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  7. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  8. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  10. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.