Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस

Vida VX2 Go में 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लॉन्ग सिंगल सीट और 27.2 लीटर का स्टोरेज स्पेस है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अगस्त 2026 22:19 IST
ख़ास बातें
  • Vida VX2 Go में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 128 किलोमीटर की है
  • Hero Vida VX2 Go की टॉप-स्पीड 70 kmph की है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 70 kmph की है

देश में टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hero Motocorp ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। Vida VX2 Go में 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह उन कस्टमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रिमूवेबल बैटरी के बजाय डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग को बेहतर मानते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। VX2 Go FB में 6 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में IDC रेंज लगभग 128 किलोमीटर की है। VX2 Go FB की टॉप-स्पीड 70 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को DC फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से लगभग 65 मिनटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

Vida VX2 Go का फिक्स्ड बैटरी वर्जन उन कस्टमर्स के लिए बेहतर होगा जो प्रति दिन लगभग समान दूरी की यात्रा करते हैं और एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुविधा चाहते हैं। इसमें 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लॉन्ग सिंगल सीट और 27.2 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। इसके साथ Vida VX2 में चार बैटरी पैक के विकल्पों के साथ पांच वेरिएंट्स हो गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2 kWh से 4.4 kWh तक की बैटरी के विकल्प हैं। Vida VX2 का रिमूवेबल बैटरी वाला वेरिएंट भी मौजूद है। 

पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की टॉप स्पीड 90 km/H की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 1 kW का पोर्टेबल चार्जर मिलेगा, जिससे इसकी बैटरी लगभग 3.30 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकेगी। VIDA VX2 Plus 4.4 kWh में 2.2 kWh के दो रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं, जिससे 4.4 kWh की कुल बैटरी कैपेसिटी मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल चार्ज में IDC सर्टिफाइड रेंज 187 किलोमीटर की है। यह DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे बैटरी को 65 मिनटों में 0-80 प्रतिशत तक करने का विकल्प मिलेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.