33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली GasGas MC-E 2 इलेक्ट्रिक बाइक पेश, जानें फीचर्स

इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया है जिसमें 110-230 V की पावर दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2023 18:37 IST
ख़ास बातें
  • GasGas ने बच्चों के लिए नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है
  • इसे 3 से 7 साल तक के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • कहा गया है कि सिंगल चार्ज में यह एक घंटे तक चलाई जा सकती है।

GasGas ने बच्चों के लिए नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है जो कि एक डर्ट बाइक है।

Photo Credit: GasGas

टूव्हीलर मेकर GasGas ने बच्चों के लिए नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है जो कि एक डर्ट बाइक है। इसे MC-E 2 Electric Dirtbike कहा है। इसे 3 से 7 साल तक के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक में 33 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की टॉप स्पीड दी गई है। इसमें बच्चों के लिहाज से कई तरह के सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

GasGas MC-E 2 Electric Bike Price

GasGas MC-E 2 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारिक वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक बाइक का प्राइस मेंशन नहीं किया गया है। लेकिन नजदीकी डीलरशिप को यहां से लोकेट किया जा सकता है। 
 

GasGas MC-E 2 Electric Bike Features

इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी ने Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया है जिसमें 110-230 V की पावर दी गई है। यह 500 W की चार्जिंग पावर के साथ आती है। इलेक्ट्रिक बाइक के फ्रंट में 140 mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं। और रियर साइड में भी 140 mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसकी मोटर रियर हब में फिट की गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि सिंगल चार्ज में यह एक घंटे तक चलाई जा सकती है। हालांकि कंपनी ने यहां एक निर्धारित रेंज का खुलासा नहीं किया है। इसका फ्रेम एडजस्टेबल है और हाइ क्वालिटी सस्पेंशन सिस्टम इसमें दिया गया है। 

अन्य फीचर्स में इसके अंदर रिस्ट लेनयार्ड दिया गया है जो कि बाइक के गिरने पर मोटर को रोक देता है। साथ ही एक रोलओवर सेंसर मिलता है जो बाइक की पावर को खुद ही बंद कर देता है। इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसे नजदीकी GasGas डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.