707 Km रेंज वाली Fisker Ocean Extreme इलेक्ट्रिक कार होगी भारत में लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

टॉप-स्पेक ओसियन एक्सट्रीम की बात करें, तो इसमें 113kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो इसकी डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर 572hp और 737Nm जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 22:05 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक बार चार्ज करने पर 707 किलोमीटर की रेंज मिलती है
  • EV 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है
  • इसमें 17.1 इंच रिवॉल्विंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है
कैलिफोर्निया स्थित इलेक्ट्रिक कार निर्माता Fisker Inc. ने पिछले साल इशारा दिया था कि कंपनी की योजना भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने की है। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Fisker की Ocean इलेक्ट्रिक SUV के टॉप-एंड वेरिएंट को भारत लाया जा रहा है। निर्माता ने बताया है कि शुरुआत में कंपनी का प्लान भारत में 100 इलेक्ट्रिक कार लाने का है। फिस्कर की SUV का टॉप-स्पेक्स वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में Extreme नाम से आता है, लेकिन भारतीय मार्केट के लिए सीमित संख्या में बनने वाले इस मॉडल को Ocean Extreme Vigyan का नाम दिया जाएगा। यह भी बताया गया है कि यह नाम कंपनी के हैदराबाद स्थित भारत मुख्यालय के नाम पर रखा गया है, जिसे इस साल अप्रैल में स्थापित किया गया था।

Fisker ने जानकारी दी है कि कंपनी भारतीय मार्केट में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन Ocean EV के Extreme वेरिएंट के रूप में लॉन्च करने वाली है। यह ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी सितंबर तक भारत के लिए तैयार हो जाएगी, जिसकी डिलीवरी 2023 की चौथी तिमाही तक शुरू हो जाएगी। यह फिस्कर की नई इलेक्ट्रिक कार है, जो रेंज से लेकर पावर तक में जबरदस्त बताई जाती है।
 

टॉप-स्पेक ओसियन एक्सट्रीम की बात करें, तो इसमें 113kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, जो इसकी डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर 572hp और 737Nm जनरेट करता है। इस पावरट्रेन की बदौलत फिस्कर की यह इलेक्ट्रिक कार WLTP साइकिल के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 707 किलोमीटर की रेंज और 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 4 सेकंड में पकड़ने का दावा करती है। यह वर्तमान में यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फीचर्स के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। इलेक्ट्रिक कार में 17.1 इंच का रिवॉल्विंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें डिजिटल रियर-व्यू मिरर, 3D सराउंड साउंड सिस्टम, हीटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, ADAS फीचर्स और ड्राइव मोड आदि शामिल हैं।
Advertisement

Fisker का कहना है कि वह भारत में  Ocean Extreme की कीमतों को यूरोप की कीमतों के बराबर करने की कोशिश करेगी। इसकी यूरोपीय कीमत 69,950 यूरो है, जो भारत में लगभग 64.5 लाख रुपये होती है। हालांकि, कंपनी अपनी 100 यूनिट्स को भारत में पूरी तरह से आयात कर रही है, ऐसे में कीमत और ऊपर जाएगी। यदि अंदाजा लगाया जाए, तो हमें कीमत के BMW iX, Audi e-Tron आदि के आसपास रहने की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  4. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  7. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  10. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.