इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार

इस सेगमेंट में Mahindra & Mahindra ने भी पिछले महीने मजबूत प्रदर्शन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 124 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,677 यूनिट्स की रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 20:07 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है
  • इस मार्केट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है
  • टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है

इस सेगमेंट में Mahindra & Mahindra ने भी पिछले महीने मजबूत प्रदर्शन किया है

देश में जुलाई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह 81.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके पीछे पेट्रोल और डीजल के प्राइसेज महंगा होना एक बड़ा कारण है। 

इस मार्केट में Tata Motors का पहला स्थान बरकरार है। Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Curvv EV, Sierra EV, Harrier EV, Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV शामिल हैं। देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल्स में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।  Sierra EV के प्राइसेज 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

इस सेगमेंट में Mahindra &  Mahindra ने भी पिछले महीने मजबूत प्रदर्शन किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 124 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,677 यूनिट्स की रही है। स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी के पोर्टफोलियो में BE 6, XEV 9e और XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक SUVs शामिल हैं। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में MG Motor का तीसरा स्थान है। हालांकि, इसके सेल्स में कुछ गिरावट हुई है।  पिछले महीने MG Motor ने 5,642 EVs की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने लगभग 5,900 यूनिट्स की बिक्री की थी। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस कंपनी की बिक्री में Windsor EV का बड़ा योगदान है। 

इस फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स में हिस्सेदारी बढ़कर छह-आठ प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 4.37 प्रतिशत का था। इस सेगमेंट में VinFast जैसी विदेशी EV कंपनियों की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हो रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.