Decathlon Rockrider E-FEEL 900 S इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर है रेंज

Decathlon Rockrider E FEEL 900 S Electric Bike एक ऑल माउंटेन बाइक है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मई 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • बाइक में 630W की बैटरी है।
  • सिंगल चार्ज में बाइक 90 किलोमीटर की असिस्टेंस रेंज देती है।
  • इसमें Shimano SC EN600 1.4 इंच LCD डिस्प्ले है।

Decathlon Rockrider E FEEL 900 S Electric Bike एक ऑल माउंटेन बाइक है।

Photo Credit: Decathlon

Decathlon ने Rockrider E-FEEL 900 S इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। यह बाइक E-FEEL 900 S Team Edition से कुछ सस्ती कीमत में लॉन्च की गई है। यह एक माउंटेन बाइक है जो कि खासतौर पर पहाड़ी राइड्स के लिए डिजाइन की गई है। माउंटेन बाइकिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर इसके फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 250W की मोटर लगी है जो कि 600W की पीक पावर देती है और 85Nm टॉर्क पैदा करती है। बाइक में 630W की बैटरी है। सिंगल चार्ज में बाइक लम्बी दूरी तय कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Decathlon Rockrider E FEEL 900 S Electric Bike Price

Decathlon Rockrider E-FEEL 900 S की कीमत 4999 यूरो (लगभग 4,53,492 रुपये) है। यह S से लेकर XL साइज में आती है। इसे कंपनी ने यूरोप में पेश किया है। अन्य मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement
 

Decathlon Rockrider E FEEL 900 S Electric Bike Features

Decathlon Rockrider E FEEL 900 S Electric Bike एक ऑल माउंटेन बाइक है। इसमें 250W Shimano EP801 मोटर लगी है जो कि 600W की पीक पावर देती है और 85Nm टॉर्क पैदा करती है। बाइक में 630W की बैटरी है। सिंगल चार्ज में बाइक 90 किलोमीटर की असिस्टेंस रेंज देती है। इसकी बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। इसमें Shimano SC EN600 1.4 इंच LCD डिस्प्ले है। यह कंपेनियन ऐप के माध्यम से कनेक्ट हो जाती है जिसके लिए इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट भी दिया गया है। 

ई-बाइक में 29 इंच के Rockrider Grip 500 टायर लगे हैं। इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स हैं। इसमें 11 स्पीड सिस्टम दिया गया है। माउंटेन बाइक होने के चलते इसमें सस्पेंशन का पूरा ध्यान रखा गया है। ई बाइक में RockShox Domain RC 160 mm के सस्पेंशन फॉर्क के साथ RockShox Deluxe Select शॉक एबजॉर्बर भी लगा है। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते अब देश दुनिया में पारंपरिक ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल से हटकर यूजर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट हो रहे हैं। इसलिए मार्केट में फिलहाल इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे बाइक, स्कूटर और इलेक्ट्रिक कारों के आए दिन नए मॉडल देखने को मिल रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.