Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!

Citroen India ने नई E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत ₹6.89 lakh हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Citroen E-C3X भारत में लॉन्च
  • BaaS प्लान के साथ कम हुई शुरुआती कीमत
  • 40 से ज्यादा Connected Car फीचर्स दिए गए हैं

Photo Credit: Citroen

Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X को लॉन्च कर दिया है। यह एक इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसे SUV जैसी स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है। नई EV में LED हेडलैंप, LED DRLs, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट 0.19 रुपये प्रति किलोमीटर है।

Citroen E-C3X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ इसे 6.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस प्लान में ग्राहकों को बैटरी के लिए 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI देनी होगी। कंपनी ने फिलहाल किसी कलर ऑप्शन की जानकारी शेयर नहीं की है। कार की बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है और इसे Citroen डीलरशिप्स तथा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है।

Advertisement

नई Citroen E-C3X में LED लाइटिंग सिग्नेचर, LED हेडलैंप और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं। इसके अलावा इसमें 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, फ्रंट फॉग लैंप्स और नया X-बैजिंग देखने को मिलता है। कार में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs भी दिए गए हैं।

केबिन की बात करें तो इसमें LED इंटीरियर लाइट्स, डुअल-टोन लेदरेट सीट्स और इलेक्ट्रिक ब्लू थीम दी गई है। कार में 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा नई E-C3X में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM और Connected Car 2.0 सूट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 40 से ज्यादा रिमोट एक्सेस फीचर्स मिलते हैं। कार में JBL ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर EV में फ्रंट और रियर डैशकैम का ऑप्शन मिलता है।

Advertisement

नई Citroen E-C3X में 1,375mm शोल्डर रूम और 315 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें खास तौर पर ट्यून किया गया सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा EV में तीन अलग-अलग इंटीरियर शेड्स का विकल्प भी दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें JBL साउंड सिस्टम मिलता है, जबकि Connected Car 2.0 प्लेटफॉर्म के जरिए 40 से ज्यादा रिमोट एक्सेस फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।

पावरट्रेन की बात करें तो Citroen E-C3X में 29.2kWh LFP बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह सेटअप 56bhp की पावर और 143Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 320km तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही ऑप्शनल फ्रंट और रियर डैशकैम के साथ Lane Departure Warning (LDW), Front Vehicle Distance Alert (FVDA) और पैदल यात्रियों की चेतावनी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.