नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश

Changan ने अपनी sodium ion बैटरी स्ट्रैटेजी लॉन्च की है और Nevo A06 को ग्लोबली पेश किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Changan ने ग्लोबल sodium ion बैटरी स्ट्रैटेजी लॉन्च की
  • Nevo A06 में 400km से ज्यादा रेंज का दावा
  • ठंडे मौसम में भी बेहतर परफॉर्मेंस और सेफ्टी पर फोकस

Nevo A06 में 400km से ज्यादा रेंज का दावा

Photo Credit: Changan

Changan Automobile ने अपनी ग्लोबल sodium-ion बैटरी स्ट्रैटेजी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह घोषणा एक खास इवेंट के दौरान की गई। इसी मौके पर कंपनी ने Changan Nevo A06 को भी ग्लोबली पेश किया, जिसे दुनिया की पहली मास-प्रोड्यूस्ड पैसेंजर कार बताया जा रहा है, जो sodium-ion बैटरी पर चलती है। यह निश्चित तौर पर एक बड़ा टेक एडवांसमेंट मोमेंट है, क्योंकि यह EV और एनर्जी स्टोरेज की कुछ सबसे बड़ी मौजूदा दिक्कतों का ऑप्शनल हल पेश करता है। आज की ज्यादातर EV बैटरियां lithium पर आधारित हैं, जो महंगा है, सीमित देशों में मिलता है और सप्लाई चेन में जियोपॉलिटिकल रिस्क रहता है। वहीं, Sodium इसके मुकाबले ज्यादा आसानी से उपलब्ध है, समुद्री नमक और आम मिनरल्स से निकाला जा सकता है और लागत को नीचे लाने में मदद कर सकता है।

Changan के मुताबिक, Changan Nevo A06 में 45 kWh की sodium-ion CATL Naxtra बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। यह बैटरी क्षमता हाल ही में CATL द्वारा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए पेश की गई पहली sodium-ion बैटरी के बराबर बताई जा रही है। इस कार में CATL की तीसरी पीढ़ी की CTP यानी Cell-to-Pack टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें सेल एनर्जी डेंसिटी 175 Wh/kg तक बताई गई है।

CATL का कहना है कि इस sodium-ion बैटरी को बेहद ठंडे मौसम में कड़े टेस्ट से गुजारा गया है। कंपनी के अनुसार, Yakeshi इलाके में किए गए विंटर टेस्ट में बैटरी ने रेंज, सेफ्टी और लो-टेम्परेचर परफॉर्मेंस से जुड़े सभी जरूरी मानकों को पूरा किया। टेस्ट डेटा के मुताबिक, -30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर इस गाड़ी की डिस्चार्ज पावर, समान क्षमता वाली LFP बैटरी कारों के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा रही।

यह भी बताया गया है कि यह sodium-ion बैटरी -40 डिग्री सेल्सियस पर भी 90 प्रतिशत से ज्यादा कैपेसिटी रिटेंशन बनाए रखती है और -50 डिग्री सेल्सियस जैसे बेहद एक्सट्रीम कंडीशन में भी स्टेबल डिस्चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा, Changan का दावा है कि यह बैटरी नेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से आगे निकलती है।

कंपनी के मुताबिक, इस बैटरी को कई एक्सट्रीम सेफ्टी टेस्ट्स से भी गुजारा गया है, जिनमें मल्टी-डायरेक्शनल एक्सट्रूजन, इलेक्ट्रिक ड्रिल पेनिट्रेशन और फुल चार्ज पर पूरी तरह काटने जैसे टेस्ट शामिल हैं। इन हालात में भी बैटरी से न धुआं निकला, न आग लगी और न ही विस्फोट हुआ। कंपनी का दावा है कि बैटरी कट जाने के बाद भी सामान्य तरीके से डिस्चार्ज होती रही।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.