BYD अगस्त में पेश करेगी नई Haibao 07 EV, जानें क्या कुछ होगा खास

BYD अगस्त की शुरुआत में Haibao 07 EV पेश करने की तैयारी कर रही है जो मौजूदा Haibao कार का अपग्रेड वर्जन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 12:55 IST
ख़ास बातें
  • BYD अगस्त की शुरुआत में Haibao 07 EV पेश करने की तैयारी कर रही है।
  • Haibao 07 EV अपने पिछले मॉडल के समान डिजाइन से लैस होगी।
  • Haibao 07 EV में एक LiDAR सिस्टम शामिल किया जाएगा।

Haibao 07 EV में एक LiDAR सिस्टम मिलेगा।

Photo Credit: BYD

BYD अगस्त की शुरुआत में Haibao 07 EV पेश करने की तैयारी कर रही है जो मौजूदा Haibao कार का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने इसकी जानकारी दी है। नई इलेक्ट्रिक कार इंटेलीजेंट ड्राइविंग कैपेसिटी और पावरट्रेन परफॉर्मेंस दोनों में बेहतर होगी। आइए आगामी Haibao 07 EV इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BYD Haibao 07 EV अपने पिछले मॉडल के समान डिजाइन से लैस होगी, जिसमें एक क्लोज्ड फ्रंट, स्लेंडर हेडलाइट्स और खास वाटर रिप्पल लाइट एलिमेंट होंगे। हालांकि, डाइमेंशन के बारे में खास जानकारी नहीं है, कार का साइज मौजूदा Haibao के समान होने की उम्मीद है, जिसकी लंबाई 4800 मिमी, चौड़ाई 1875 मिमी, ऊंचाई 1460 मिमी और व्हीलबेस 2920 मिमी है।

इंटेलीजेंट ड्राइविंग फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए Haibao 07 EV एक LiDAR सिस्टम को शामिल करेगा और BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 Evo पर बेस्ड होगा। मोटर परफॉर्मेंस और चार्जिंग एंफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए व्हीकल 800-वोल्ट हाई-वोल्टेज सिस्टम से भी लैस होगा। पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो नई कार मौजूदा Haibao के समान कॉन्फिगरेशन मिलने की संभावना है, जिसमें कई मोटर ऑप्शन के साथ रियर-व्हील और फोर-व्हील ड्राइव वेरिएंट शामिल हैं। बैटरी कैपेसिटी और रेंज मौजूदा Haibao के बराबर होने की उम्मीद है, जिसमें दो लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी ऑप्शन उपलब्ध हैं।

मौजूदा Haibao की कीमत 179,800 से 249,800 युआन के बीच है। Haibao की बिक्री में हाल ही में गिरावट आई है, जून में सिर्फ 813 यूनिट्स की बिक्री हुई। बाजार में आने के बाद Haibao 07 EV की टक्कर Tesla Model 3, Xiaopeng P7 और Zeekr 007 जैसी प्योर इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ पेट्रोल बेस्ड कार जैसे Accord, Camry, Passat, Sagitar और Teana से भी होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Haibao 07 EV, Haibao 07 EV Specifications, BYD, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.