BYD Seagull EV: सिंगल चार्ज में 400km रेंज के साथ BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार पेश, जानें डिटेल्स

BYD Seagull चाइनीज कार मेकर की ओर से अगली पेशकश है जो एक मिनी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • पांच डोर वाली इस कार में 4 लोगों के बैठने की जगह दी गई है।
  • इसमें 130 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।
  • बीवाईडी की ओर से इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

BYD Seagull चाइनीज कार मेकर की ओर से अगली पेशकश है जो एक मिनी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च की गई है।

Photo Credit: ITHome

चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल मेकर BYD ने अपनी नई शानदार इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। जिसे कंपनी ने BYD Seagull नाम दिया है। कार को खासतौर पर शहरी कस्टमर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसका डिजाइन काफी लुभावना और कलर थीम भी आकर्षक है। यह कंपनी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर आधारित है। कार एक कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ आती है। इसकी कीमत के बारे में कहा गया है कि यह एक अफॉर्डेबल ईवी होगी। आइए आपको इसके बारे में अन्य जानकारी भी देते हैं। 
  
BYD Seagull चाइनीज कार मेकर की ओर से अगली पेशकश है जो एक मिनी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च की गई है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी लम्बाई 3780 mm की है और चौड़ाई 1715 mm है। जबकि इसकी हाइट 1540 mm है। व्हीलबेस के आकार की बात करें तो यह 2500 mm का है। पांच डोर वाली इस कार में 4 लोगों के बैठने की जगह दी गई है। कॉम्पेक्ट होने के बावजूद भी कंपनी की ओर से इसमें अच्छा खासा स्पेस दिए जाने की बात कही गई है। 
 

BYD Seagull की पावर, फीचर्स

BYD Seagull एक मिनी इलेक्ट्रिक कार है जिसमें 55KW और 70KW का अधिकतम आउटपुट दिया गया है। इसमें 130 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। कार में अधिकतम रेंज 400 किलोमीटर बताई गई है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है, लेकिन इसे एक अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करने की बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी कीमत 80 हजार युआन से लेकर 1 लाख युआन तक हो सकती है। यानि कि भारतीय करेंसी के हिसाब से यह कार लगभग 9 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च की जा सकती है।   

कंपनी का कहना है कि यह कार ऐसे कस्टमर्स के लिए पेश की गई है जो पारंपरिक ईंधन वाले व्हीकलों से इलेक्ट्रिक व्हीकल में स्विच करना चाहते हैं। बीवाईडी की ओर से इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आने वाले महीनों में इसे कंपनी मार्केट में जल्द ही उतार सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.