Budget 2024 : इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों को चार्ज करना होगा आसान! बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Budget 2024 : पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में ई-बसों को प्रोत्साहित किया जाएगा यानी बड़ी संख्‍या में इलेक्‍ट्र‍िक बसें आने वाले समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जरिया बनेंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 15:05 IST
ख़ास बातें
  • बृहस्पतिवार को संसद में अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश हुआ
  • इलेक्‍ट्र‍िक वीकल सेक्‍टर को लेकर भी हुआ ऐलान
  • चार्जिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को बढ़ावा दिया जाएगा

निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वीकल के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश किया। इसमें इलेक्‍ट्र‍िक वीकल सेक्‍टर को लेकर भी बात की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार चार्जिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वीकल (EV) नेटवर्क का विस्तार करेगी। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में ई-बसों को प्रोत्साहित किया जाएगा यानी बड़ी संख्‍या में इलेक्‍ट्र‍िक बसें आने वाले समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जरिया बनेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वीकल के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि ईवी सेक्‍टर की मुख्‍य जरूरत चार्जिंग स्‍टेशन हैं।  

वित्त मंत्री ने बताया कि आगामी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में पूरे देश में ईवी चार्जिंग पॉइंट्स के इंस्टॉलेशन और उनकी सप्लाई के लिए वेंडरों को अप्रूवल दिया जाएगा। 

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो चार्जिंग स्‍टेशनों की कमी के चलते ईवी खरीदने से बच रहे हैं। चार्जिंग इंस्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के मजबूत होने से देश में ईवी सेल्‍स में और तेजी आने की उम्‍मीद है। वित्त मंत्री ने यह भी उम्‍मीद जताई कि ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने से जॉब्‍स के मौके बढ़ेंगे। इस सेक्‍टर में ट्रेंड लोगों की जरूरत होगी जोकि युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्‍प बनकर उभरेगी। 
Advertisement

गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। 
Advertisement

हाल में लॉन्‍च हुई ईवी कार की बात करें तो Tata Punch.ev को पिछले महीने लॉन्‍च किया गया। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख से 13.29 लाख रुपये है। वहीं Punch.ev Long Range की कीमत 12.99 लाख रुपये से 14.49 लाख रुपये तक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.