EV खरीदते समय रेंज नहीं, अपनी जरूरत देखें : BMW

साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की।

विज्ञापन
Written by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 18 जनवरी 2024 12:24 IST
ख़ास बातें
  • साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की।
  • इनमें BMW और MINI ब्रांड्स की कारें शामिल हैं।
  • कंपनी ने अपनी BMW Motorrad डिवीजन के तहत भारत में 8,768 बाइकें भी बेचीं।

BMW की EV सेल्स में 2023 में तीन गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली।

BMW की 2023 में सेल्स जबरदस्त रही है। कंपनी ने अपने तीनों ब्रांड्स BMW, MINI और BMW Motorrad को मिलाकर 2023 में अभी तक की अपनी सबसे बेस्ट सालाना सेल दर्ज की है। साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की। इनमें BMW और MINI ब्रांड्स की कारें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपनी BMW Motorrad डिवीजन के तहत भारत में 8,768 बाइकें भी बेचीं। BMW iX और Mini 3 door Cooper SE कारें 2023 में इस दौरान कंपनी की टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बनकर उभरी। इस दौरान कंपनी की ईवी सेल्स में 2023 में तीन गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी ने 2023 में कुल 1,474 कारों की सेल की। BMW की सेल्स 2022 के मुकाबले 18 पर्सेंट बढ़ गई। Gadgets 360 से Ankit Sharma ने BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट Mr. Vikram Pawah से कंपनी के फ्यूचर प्लान और ईवी सेगमेंट को लेकर बातचीत की।

Ankit Sharma : BMW की सेल 2023 में अभी तक सबसे बेस्ट रही है। 2024 में इन नंबरों को ब्रेक करने के लिए आपकी क्या स्ट्रैटजी है?

Vikram Pawah : हमने 2023 में जो नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं उसकी एक्सेप्‍टेंस और डिमांड को लेकर हम कॉन्फिडेंट है। इन प्रॉडक्ट्स की सप्लाई 2023 में लिमिटिड थी। ऐसे में पूरे साल 2024 में जब प्रॉडक्ट्स की फुल स्केल में सप्लाई होगी, तो हमें उम्‍मीद है कि अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा हम 2024 में 19 नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेंगे। इनमें 13 कारें और 6 टू-व्हीलर्स शामिल हैं। मार्केट में इन नए प्रॉडक्ट्स के आने से डिमांड भी बढ़ेगी। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में जो पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है वह बरकरार रहेगा। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस भी इस साल अच्छा दिखाई दे रहा है। हम अगर इन सब चीजों को देखें तो उम्मीद है कि 2024 में 2023 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Ankit Sharma : भारत तेजी से ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है। सरकार का सपोर्ट भी इंडस्ट्री को मिल रहा है। अभी तक BMW की भारत में ईवी सेल्स कितनी रही है, कंपनी की ईवी सेगमेंट को लेकर क्या योजना और टारगेट है?

Vikram Pawah : BMW इलेक्ट्रिक कारों पर पिछले 10 साल से काम कर रही है। कंपनी ने 2013 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार BMW i3 को लॉन्च किया था। यह दिखाता है कि हम इलेक्ट्रिक कारों को लेकर पहले से ही गंभीर थे। 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारें बेचीं, इनमें इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट है। हमने 2023 में 1,474 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं, जो 2022 के मुकाबले 325 पर्सेंट ज्यादा है। 2023 में BMW iX हमारी टॉप सेलिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल रही। 2025 तक हमारा टारगेट ओवरऑल सेल्स में ईवी सेल्स की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25 पर्सेंट ले जाना है। हम 2024 में 2 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेंगे।
Advertisement

Ankit Sharma : एक साल पहले तक इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती रेंज 300 से 400 किलोमीटर होती थी, हालांकि अब यह बढ़कर औसतन 600 किलोमीटर तक हो गई है, जिसे BMW ने भी अचीव कर लिया है। एक चाइनीज कंपनी ने 1 हजार किलोमीटर की रेंज हासिल करने का दावा किया है। BMW भी क्या ऐसी किसी रेंज को हासिल करने के लिए काम कर रही है?

Vikram Pawah : हमारी सभी ईवी व्हीकल्स की रेंज काफी रीजनल है, जो 300 से 600 किलोमीटर के बीच आती है। हालांकि मैं ईवी बायर्स को कहना चाहूंगा कि रेंज सिर्फ एक नंबर है। बड़ा सवाल कस्टमर की यूसेज है। हम अपने कस्टमर की यूसेज को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कारें तैयार करते हैं। अगर ज्यादातर यूजर्स डेली 40 से 50 किलोमीटर ही सफर करते हैं, तो उनके लिए एडिशनल रेंज का कोई फायदा नहीं है।
Advertisement
मैं आपको उदाहरण दूं तो हमारे Mini कस्टमर जो डेली कार भी नहीं चलाते, औसतन ये कस्टमर हफ्ते में एक या दो बार अपनी कार चलाते हैं। इन कस्टमर्स के लिए 280 से 300 किलोमीटर की रेंज भी काफी है।
1 हजार किलोमीटर की रेंज यूरोप और दूसरे ऐसे देशों के लिए सही हो सकती है जहां लोगों का डेली ट्रैवल 90 से 100 किलोमीटर के बीच होता है। भारत में ज्यादातर लोगों का ट्रैवल 40 से 50 किलोमीटर के बीच होता है। हमारे BMW कस्टमर्स का भी यही ट्रेंड है। अगर हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी पर बात करें तो हम पहले से ही 5वीं जनरेशन पर हैं और छठी जनरेशन पर काम कर रहे हैं। हम पहले से ही एडवांस लेवल पर ऑपरेट कर रहे हैं।    .
Advertisement

Ankit Sharma : क्या आपको लगता है कि भारत में लोग रेंज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ईवी खरीदने से बच रहे हैं। आप ईवी बायर्स को क्या सलाह देंगे?

Vikram Pawah: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ एक डायमेंशन रेंज पर काम नहीं करती। इसके अलावा एफिशिएंसी भी एक फैक्टर है, जो काम करता है, जैसे बैटरी कितनी जल्दी चार्ज होती है? चार्जिंग स्पीड के साथ, एफिशिएंसी ऑफ द बैटरी, लाइफ ऑफ द बैटरी कई ऐसे एलिमेंट हैं जो रेंज के साथ काफी महत्वपूर्ण हैं। हम अपने कस्टमर्स को इन सब चीजों का एक पैकेज बनाकर कार ऑफर करते हैं। उहादरण के तौर पर हम अपने कस्टमर्स को आश्वस्त करते हैं कि कार की बैटरी 7 साल तक 100 पर्सेंट परफॉर्मेंस लेवल पर काम करेगी।
Advertisement
जहां तक चार्जिंग की बात है तो हम अपने BMW कस्टमर्स को फ्री AC चार्जिंग स्टेशन देते हैं, जिसे वह अपने पार्किंग स्पेस में इंस्टॉल करवा सकते हैं। ऐसी सिचुएशन में हमारे कस्टमर्स को किसी एक्सटर्नल चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि अगर BMW बायर्स इंटर सिटी या लंबी दूरी पर जाते हैं तो वह 33 शहरों में हमारे 56 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हम अपने कस्टमर्स को वेबसाइट और ऐप के जरिए भी चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी देते हैं, जिससे वो अपने रूट को प्लान कर सकते हैं। हालांकि मैं ईवी बायर्स को सलाह दूंगा कि वो अपने यूसेज पैटर्न को देखते हुए ईवी कार खरीदें, न कि गाड़ी की रेंज देखकर। जिस तरह हम अपनी यूसेज के हिसाब से कार की इंजन पावर को चुनते हैं, वैसे ही ईवी बायर्स को अपनी यूसेज के हिसाब से रेंज को चुनना चाहिए। अगर भारत में सभी पेट्रोल पंप पर एक चार्जिंग स्टेशन होगा तो निश्चित तौर पर ईवी की सेल बढ़ेगी।

Ankit Sharma : BMW इंडिया को भारत में Mercedes-Benz और Audi से कड़ी टक्कर मिल रही है। अब ऐसी खबरें हैं कि Tesla भी भारत में एंट्री कर सकती है। आप कैसे मार्केट शेयर मेंटेन रख पाएंगे?

Vikram Pawah : टेस्ला की दुनियाभर में मौजूदगी है, हम भी ग्लोबल स्केल पर अपनी मौजूदगी रखते हैं। मार्केट में नई कंपनियों का आना फायदेमंद ही होता है। इससे मार्केट में कॉम्पिटीशन ही नहीं बढ़ता, बल्कि डिमांड में भी इजाफा होता है। हम भारत में 16 साल से हैं। हम दिल से टेस्ला का स्वागत करते हैं। BMW के लिए भारत महत्वपूर्ण मार्केटों में से एक है और हम भारतीयों को अपनी बेस्ट टेक्नोलॉजी कारें देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW, BMW EVs

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ
  2. Motorola Edge 70 Ultra में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32GB रैम, 240Hz डिस्प्ले के साथ Lenovo ने नया गेमिंग लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ
  3. Motorola Edge 70 Ultra में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च 
  4. 4 साल बाद स्मार्टफोन पर लौट आया BGMI और COD का सबसे तगड़ा राइवल गेम
  5. Realme Narzo 90 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 7000mAh बैटरी, 60W चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. क्रिप्टोकरेंसी कोई फाइनेंशियल एसेट नहीं, सिर्फ कोड का एक पीस हैः RBI ने दी चेतावनी
  7. Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर फर्जी अधिकारी बनकर BLO से ठगे Rs 53,000! जानें पूरा मामला
  8. चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट
  9. Samsung Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग
  10. Reddit ने 'सोशल मीडिया बैन' कानून को कोर्ट में दी चुनौती! कहा- यह बोलने की आजादी ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.