Auto Expo 2023: सिंगल चार्ज में 120km रेंज के साथ Tork Kratos X इलेक्ट्रिक बाइक पेश, जानें फीचर्स

Tork Kratos X में कंपनी ने एक एल्युमिनियम स्विंग आर्म दिया है, साथ में 7 इंच टच सपोर्टिव टीएफटी से लैस डैशबोर्ड दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 08:42 IST
ख़ास बातें
  • Kratos X में ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे।
  • चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें तीन तरह के चार्जर का ऑप्शन दिया है।
  • इसमें वॉलमाउंट चार्जर, डेस्टिनेशन चार्जर, और पॉकेट चार्जर शामिल हैं।

Tork Kratos X की डिलीवरी जून 2023 से शुरू होने की बात कही गई है। 

Photo Credit: Rushlane

Auto Expo 2023 में Tork Motors अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos X को पेश किया है जो कि Kratos R की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आती है। इसके साथ ही कंपनी ने Kratos R का भी एक अपग्रेडेड मॉडल लॉन्च किया है। जो कि अपडेटेड फीचर्स के साथ आता है लेकिन यह कीमत में थोड़ी ज्यादा है। Tork Kratos X में कंपनी ने कौन से फीचर्स पेश किए हैं, इसके अलावा इसकी पावर और रेंज पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
 

Tork Kratos X की कीमत, उपलब्धता

Tork Kratos X कंपनी की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। इसे कंपनी मार्च या अप्रैल में लॉन्च करेगी, ऐसा कहा गया है। इसकी डिलीवरी जून 2023 से शुरू होने की बात कही गई है। 
Advertisement
 

Tork Kratos X की पावर, रेंज और फीचर्स

Tork Kratos X में कंपनी ने एक एल्युमिनियम स्विंग आर्म दिया है, साथ में 7 इंच टच सपोर्टिव टीएफटी से लैस डैशबोर्ड दिया है। ई-बाइक में लीथियम आयन बैटरी पैक बताया गया है। कंपनी ने इसमें सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज बताई है। यह 4 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें FF मोड दिया गया है जिसे कंपनी ने फ्यूरियसली फास्ट मोड कहा है। इसमें पोटेंट पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है जिसके डिटेल्स अभी तक बाहर नहीं किए गए हैं। 

Kratos X में कुछ और खास फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें दो कलर वेरिएंट्स आने की बात कही गई है। ईव्हीकल इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, Kratos X में ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट्स देखने को मिलेंगे। इसमें कीलैस फीचर भी होगा और विंगलेट भी देखने को मिलेगा। इसके लिए कंपनी 2,999 रुपये का ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है जो पांच साल के लिए होगा। इसकी वारंटी दो साल या 60 हजार किलोमीटर होगी, जो भी पहले आए। चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें तीन तरह के चार्जर का ऑप्शन दिया है जिसमें वॉलमाउंट चार्जर, डेस्टिनेशन चार्जर, और पॉकेट चार्जर शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने 120 km रेंज वाली Tork Kratos-R इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया था जिसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.