Audi ने चीन के लिए अपने नए EV ब्रांड की घोषणा की, नाम होगा 'AUDI'

खास चाइनीज मार्केट के लिए डेवलप किए जा रहे AUDI E कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,870 mm, चौड़ाई 1,990 mm और ऊंचाई 1,460 mm है। व्हीलबेस 2,950 mm है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Audi और SAIC ने चीन में नए EV ब्रांड के नाम का खुलासा किया
  • कंपनी चीन में AUDI नाम के तहत अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लॉन्च करेगी
  • यहां AUDI में बोल्ड और बड़े अक्षरों का इस्तेमाल किया गया है

Photo Credit: Audi

Audi ने चीन में अपने नए EV ब्रांड के नाम की घोषणा की है और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका नाम AUDI रखा गया है। हालांकि, यहां मुख्य ब्रांड की तुलना में कुछ अंतर हैं। नया AUDI नाम चार बोल्ड अक्षरों से बना है और कंपनी ने यहां अपने सिग्नेचर चार रिंग्स को शामिल नहीं किया है, जिसका मतलब है कि इसके EVs में आगे और पीछे चार रिंग दिखाई नहीं देंगे, इसके बजाय बड़े अक्षरों में AUDI लिखा दिखाई देगा। ऑडी चीन में स्थानीय पार्टनर शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (SAIC) के सहयोग से ऑपरेट करेगी। नाम की घोषणा के साथ कंपनी ने नए AUDI E कॉन्सेप्ट को भी शोकेस किया है।

Audi और SAIC ने चीन में नए EV ब्रांड के नाम का खुलासा किया। कंपनी चीन में AUDI नाम के तहत अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लॉन्च करेगी। यहां AUDI में बोल्ड और बड़े अक्षरों का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही देश में आने वाले EVs में Audi की सिग्नेचर चार रिंग्स को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, चीन में AUDI E कॉन्सेप्ट को भी पेश किया गया। इसके तहत तीन प्रोडक्शन मॉडल का प्रिव्यू किया गया था, जिन्हें 2025 के मध्य से चीन में पेश किया जाएगा। 
Advertisement

खास चाइनीज मार्केट के लिए डेवलप किए जा रहे E कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,870 mm, चौड़ाई 1,990 mm और ऊंचाई 1,460 mm है। व्हीलबेस 2,950 mm है। इस कॉन्सेप्ट में एक लंबा हुड है, जिसका डिजाइन नवीनतम Audi AG मॉडल की शैली से थोड़ा अलग है। इस कॉन्सेप्ट में फ्रंट ग्रिल पर AUDI लोगो को देखा जा सकता है। कॉन्सेप्ट को Audi AG और SAIC द्वारा को-डेवलप किया गया है। दोनों ब्रांड्स ने एक खास Advanced Digitized Platform को तैयार किया गया है, जिसपर आने वाले EV मॉडल्स को तैयार किया जाएगा। 

इनमें से पहले मॉडल में 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। पावरट्रेन कुल 764 bhp और 800 Nm जनरेट करने में सक्षम है। AUDI E मात्र 3.6 सेकंड में 0-100 kmph पहुंचने का दावा करती है। इसे Quattro फोर-व्हील ड्रा्इव और टॉर्क वेक्टोरिंग क्षमता के साथ पेश किया जाएगा
Advertisement

बैटरी पैक की बात करें, तो AUDI E में 100 kWh क्षमता का पैक मिलेगा, जो 700 किलोमीटर (CLTC टेस्ट) की फुल चार्ज रेंज का दावा करता है। ब्रांड रैपिड चार्जिंग को भी जोड़ने वाली है, जो 10 मिनट के चार्ज पर EV को 370 km तक दौड़ाने का दावा करती है।
Advertisement

AUDI E के केबिन में एक फ्रीस्टैंडिंग कर्व्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। इसके सॉफ्टवेयर सिस्टम को चेहरे की पहचान करने और यूजर के पर्सनल डिवाइस के इंटिग्रेशन के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड पहले मॉडल का प्रोडक्शन अगले साल के मध्य में शुरू होगा, जिसके बाद ब्रांड 2026 में एक इलेक्ट्रिक सेडान पेश करेगा और इसके बाद 2027 में एक एसयूवी पेश करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Audi, Audi Ag, Audi SAIC, Audi E Concept
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  2. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  5. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  6. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  7. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  9. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.