Ather Rizta vs TVS iQube: जानें कीमत, रेंज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में अंतर

Ather Rizta दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है, जिसमें एक 2.9kWh यूनिट और एक 3.7kWh यूनिट शामिल है। पहली यूनिट की IDC रेंज 123 किमी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 12:07 IST
ख़ास बातें
  • Ather Rizta दो बैटरी ऑप्शन 2.9kWh यूनिट और एक 3.7kWh के साथ आता है।
  • TVS iQube में दो बैटरी ऑप्शन हैं, जिसमें 3kWh और 4.5 kWh शामिल हैं।
  • Ather Rizta S और Z में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1.1 लाख और 1.45 लाख रुपये है

Ather Rizta की रेंज 160 किमी है।

Photo Credit: Ather/TVS

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Ather Energy ने हाल ही में Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। स्पोर्टी Ather 450 सीरीज की तुलना में Ather Rizta ज्यादा किफायती और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। नए Rizta की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जुलाई 2024 से शुरू होने वाली है। भारतीय बाजार में Ather Rizta की टक्कर TVS iQube, Ola S1 Air और Bajaj Chetak से होगी।


यहां हम आपको Ather Rizta की तुलना TVS iQube से करके बता रहे हैं:


Ather Rizta और TVS iQube की कीमत


Ather Rizta दो वेरिएंट्स S और Z में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1.1 लाख और 1.45 लाख रुपये है। TVS iQube तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें STD की कीमत 1.1 लाख रुपये, S की कीमत 1.18 लाख रुपये और ST की कीमत 1.25 लाख रुपये हैं। (ये सभी एक्स शोरूम कीमतें हैं)


Ather Rizta और TVS iQube की बैटरी, रेंज


Advertisement
Ather Rizta दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है, जिसमें एक 2.9kWh यूनिट और एक 3.7kWh यूनिट शामिल है। पहली यूनिट की IDC रेंज 123 किमी है और बड़ी यूनिट की IDC रेंज 160 किमी है। 2.9kWh बैटरी पैक 6.4 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है और 3.7kWh बैटरी पैक को चार्ज होने में 4.5 घंटे लगते हैं। Rizta में PMSM इलेक्ट्रिक मोटर है और इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

TVS iQube में दो बैटरी ऑप्शन हैं, जिसमें 3kWh और 4.5 kWh शामिल हैं।  पहला 100 किमी की रेंज प्रदान करता है और टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। वहीं दूसरा 155 किमी की रेंज प्रदान करता है और टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है। 3 kWh बैटरी पैक 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है और बड़े 4.5 kWh बैटरी पैक को फुल चार्ज होने में 4.3 घंटे लगते हैं। iQube में BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।


Advertisement
Ather Rizta और TVS iQube के फीचर्स


Ather Rizta में वेरिएंट के आधार पर 'डीपव्यू' एलसीडी डैश या टीएफटी क्लस्टर, एलईडी लाइटिंग, दो राइडिंग मोड - जिप और स्मार्टइको, रिवर्स मोड, मैजिक ट्विस्ट, हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, एक फॉल-सेफ फंक्शन, स्किड कंट्रोल और 56 लीटर का कंबाइंड स्टोरेज स्पेस मिलता है।

TVS iQube में एक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐप कनेक्टिविटी के साथ जियो-फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट/एसएमएस अलर्ट, 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, अमेजन एलेक्सा कनेक्टिविटी और दो राइड मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Advertisement
Ather Rizta और TVS iQube का डाइमेंशन, ब्रेकिंग


Ather Rizta की लंबाई 1812 मिमी, ऊंचाई 1140 मिमी, व्हीलबेस 1285 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी और वजन 119 किलोग्राम है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिमी और 400 मिमी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है। इसके रियर में मोनो-शॉक सेटअप के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स हैं, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।

TVS iQube की लंबाई 1805 मिमी, ऊंचाई 1140 मिमी, चौड़ाई 645 मिमी, व्हीलबेस 1301 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 157 मिमी, कर्ब वेट 118 किलोग्राम और सीट की ऊंचाई 770 मिमी है। इसके रियर में मोनो-शॉक सेटअप के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स हैं, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.