ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर

Ather Energy ने Ather 450X के लिए OTA अपडेट जारी किया है, जिससे स्कूटर में Infinite Cruise फीचर जुड़ गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450X में OTA अपडेट से Infinite Cruise फीचर जोड़ा
  • सिटी ट्रैफिक के लिए डिजाइन किया गया नया क्रूज सिस्टम
  • 2025 के बाद खरीदे स्कूटर्स को मिलेगा अपडेट

Ather 450X की एक्स-शोरूम कीमत बेंगलुरु में 1,47,998 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Ather

शहरी राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस OTA (Over-the-Air) अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अपडेट उपलब्ध होते ही राइडर्स को स्कूटर के डैशबोर्ड पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा। नया Infinite Cruise 10 किमी प्रति घंटा से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक की स्पीड रेंज में काम करता है।

Ather के मुताबिक, Infinite Cruise पारंपरिक क्रूज कंट्रोल से अलग है। जहां आमतौर पर क्रूज कंट्रोल हाईवे और स्थिर स्पीड के लिए बनाया जाता है, वहीं Infinite Cruise को स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक, कम स्पीड और बार-बार ब्रेक लगाने जैसी सिचुएशन्स के लिए डेवलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर रोजमर्रा की सिटी राइडिंग को कम थकाऊ बना सकता है।

इस फीचर की खास बात यह है कि एक बार एक्टिव होने के बाद यह ब्रेक लगाने या दोबारा एक्सीलेरेट करने पर भी बंद नहीं होता। सिस्टम अपने आप नई स्पीड के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है, जिससे हर बार फीचर को दोबारा ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती। भारी ट्रैफिक या लंबे समय तक चलने वाली सिटी राइड्स के दौरान यह सुविधा काफी काम की मानी जा रही है।

Infinite Cruise 10 kmph से लेकर 90 kmph तक की स्पीड रेंज में काम करता है। इसमें CityCruise जैसे फंक्शन शामिल हैं, जो ट्रैफिक फ्लो के हिसाब से स्पीड को एडजस्ट करता है। इसके साथ Hill Control भी दिया गया है, जो ढलान पर स्कूटर को स्थिर रखने में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करता है। वहीं, खराब और फिसलन भरी सड़कों पर लो-स्पीड राइडिंग के लिए Crawl Control और ट्रैक्शन कंट्रोल का सपोर्ट भी मिलता है।

इस अपडेट की एक अहम बात इसकी बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी है। कंपनी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 के बाद खरीदे गए करीब 44,000 Ather 450X स्कूटर्स में यह फीचर OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह Ather की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें हार्डवेयर के साथ-साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी फोकस किया जा रहा है।

Advertisement

Infinite Cruise के जुड़ने के बाद Ather 450X में पहले से मौजूद Magic Twist और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स और मजबूत हो गए हैं। फिलहाल Ather 450X की एक्स-शोरूम कीमत बेंगलुरु में 1,47,998 रुपये से शुरू होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.