Ather 450S: 3 अगस्त को लॉन्च हो रहा है Ather का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, इन खूबियों के साथ आएगा

डिजाइन को फिलहाल पर्दे के पीछे ही रखा गया है। टीजर में केवल हैंडलबार और सेंटर कॉन्सोल की एक झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450S की भारत में कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी
  • अपकमिंग Ola S1 Air, मौजूदा Bajaj Chetak EV, TVS iQube आदि से मिलेगी टक्कर
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90kph होगी

Ather 450S की भारत में कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी

बैंगलोर स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता भारत में अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर - Ather 450S लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ई-स्कूटर को देश में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। ई-स्कूटर की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, कंपनी ने इसकी कीमत, फुल चार्ज रेंज और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा पहले ही उठा दिया है। कंपनी पिछले कुछ महीनों से ई-स्कूटर को सोशल मीडिया पर टीज करती आई है। बता दें कि 15 अगस्त को Ola भी अपना सबसे किफायती ई-स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च कर सकती है।

Ather ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक टीजर शेयर करते हुए खुलासा किया था कि 450S EV में एक कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, हालांकि यह TFT या LCD यूनिट होगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। Ather 450S की भारत में कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी पहले से ओपन है। इस कीमत के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीधी टक्कर अपकमिंग Ola S1 Air के साथ-साथ मौजूदा S1,  Bajaj Chetak EV, TVS iQube जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगी।
Advertisement

एथर का कहना है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90kph होगी। हालांकि रेंज के मामले में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X से कम रेंज के साथ आता है। बता दें कि 450X के लिए कंपनी 146 km की प्रमाणित रेंज का दावा करती है, जबकि अपकमिंग 450S की रेंज 115 किलोमीटर बताई गई है। इसका कारण 450X में मौजूद बड़ा 3.7kWh बैटरी पैक है, क्योंकि 450S के बैटरी पैक की क्षमता 3kWh है।

डिजाइन को फिलहाल पर्दे के पीछे ही रखा गया है। टीजर में केवल हैंडलबार और सेंटर कॉन्सोल की एक झलक दिखाई गई है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया 450S कंपनी की प्रोडक्ट लाइनअप का सबसे सस्ता ई-स्कूटर होगा। तुलना के लिए बता दें कि Ather 450X की मार्केट में कीमत 1,71,879 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली, सब्सिडी के बिना) है, जबकि प्रो पैक ऑप्शन के साथ वेरिएंट की कीमत 30,364 रुपये और बढ़ जाती है। 450S के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी में से एक Ola S1 Air की कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। Ola S1 Air की रेंज 125 km बताई जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.