ASYNC A1 इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में चलती है 93 किलोमीटर! इस कीमत में हुई लॉन्च

ASYNC A1 इलेक्ट्रिक बाइक को Indiegogo क्राउडफंडिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 11:07 IST
ख़ास बातें
  • इसे ऑल टेर्रेन बाइक का टैग दिया गया है।
  • कंपनी ने इसका एक प्रो वर्जन भी पेश किया है।
  • प्रो वर्जन में 93 किलोमीटर रेंज बताई गई है।

ASYNC A1 इलेक्ट्रिक बाइक को Indiegogo क्राउडफंडिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: ASYNC

ASYNC ने A1 इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) लॉन्च की है। इसे ऑल टेर्रेन बाइक का टैग दिया गया है। यानि कि इलेक्ट्रिक बाइक को हर तरह के रास्तों पर चलाया जा सकता है। इस ई बाइक में 1200W की मोटर लगी है जिससे कि यह 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है। कंपनी ने इसका एक प्रो वर्जन भी पेश किया है जिसमें 1920 Wh बैटरी मिलती है। स्टैंडर्ड वर्जन में कंपनी ने 47 किलोमीटर की रेंज दी है, जो कि 960Wh बैटरी के साथ आती है। वहीं प्रो वर्जन में 93 किलोमीटर रेंज बताई गई है। 
 

ASYNC A1 Electric Bike Price, availability

ASYNC A1 इलेक्ट्रिक बाइक को Indiegogo क्राउडफंडिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक को फिलहाल अमेरिकन मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इसकी कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1,55,000 रुपये) से शुरू होती है। जबकि प्रो वर्जन की कीमत 2399 डॉलर (लगभग 1,96,000 रुपये) बताई गई है। 
 

ASYNC A1 Electric Bike Power, Range, Features

ASYNC A1 इलेक्ट्रिक बाइक में कार्बन बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इसमें मेंटेनेंस की बहुत कम जरूरत पड़ती है। कार्बन बेल्ट का एक और फायदा ये बताया गया है कि इससे बाइक चलते समय शोर भी कम करती है, और राइड स्मूद महसूस होती है। इसमें 4 पिस्टन हाइड्रॉलिक ब्रेक्स लगे हैं। ई-बाइक में 20x4 इंच के मोटे टायरों का इस्तेमाल किया गया है। जिसके कारण ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलते हुए यह ज्यादा स्टेबल रहती है। 

चूंकि यह एक ऑल टेर्रेन बाइक है इसलिए इसमें अच्छा खासा सस्पेंशन सिस्टम भी दिया गया है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन फॉर्क और मोनो शॉक रियर सस्पेंशन भी मिलता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 150kg तक बताई गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है जो कि 300 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ आती हैं। साथ ही ब्रेक लाइट्स भी इसमें मौजूद हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक कलर आईपीएस डैशबोर्ड के साथ आती है जिसमें इसकी स्पीड और बैटरी चार्ज लेवल की जानकारी मिलती रहती है। इसमें ASYNC app का सपोर्ट दिया गया है जिससे बाइक को रिमोटली लॉक किया जा सकता है। साथ ही राइड को ट्रैक भी किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  6. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  7. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  5. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  6. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  8. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  9. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.