सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर चलाकर Nio ने साबित किया अपना दावा, लाइव स्ट्रीम में दिखाई पूरी रोड ट्रिप

Nio की 150kWh बैटरी की सफलता प्रतिस्पर्धी चीनी EV मार्केट में Nio की बाजार स्थिति और वित्तीय प्रदर्शन को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस समय कंपनी का सीधा प्रतिद्वंदी Tesla है, जिसके EV मॉडल्स चीन में भी काफी पॉपुलर हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Nio के CEO ने एक 14 घंटे की रोड ट्रिप को लाइवस्ट्रीम किया
  • इसमें Nio 150kWh बैटरी पैक को टेस्ट किया गया था
  • इस बैटरी ने EV को सिंगल चार्ज में 1,044 किलोमीटर चलाया
चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Nio ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धी हासिल की है। कंपनी ने अपने दावे को सही साबित करते हुए एक टेस्ट को पूरा किया है, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट 150kWh बैटरी पैक को अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक कार मॉडल पर फिट कर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज निकाली है। इसके लिए एक रोड ट्रिप तैयार की गई थी, जिसने पूरा होने के लिए 14 घंटे लिए और इस ट्रिप को लाइवस्ट्रीम किया गया। इस रोड ट्रिप में Nio के सीईओ, विलियम ली ने शंघाई और जियामेन शामिल थे। इन्होंने मिलकर कुल 1,044 किमी की दूरी तय की, जिसमें आखिर में 3% बैटरी बची हुई थी।

EV दिग्गज Tesla के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित, Nio ने एक रोड ट्रिप लाइवस्ट्रीम की, जिसमें कंपनी के CEO शामिल थे। इस 14 घंटे की लाइवस्ट्रीम के जरिए यह साबित किया गया है कि Nio का 150kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज निकाल सकता है। सीईओ ली ने अप्रैल 2024 में इस 150kWh बैटरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की योजना की घोषणा की है।
Advertisement

Nio 150kWh बैटरी की कीमत लगभग 298,000 युआन (करीब 35 लाख रुपये) है, जितने में चीन में एक Tesla Model Y या भारत में दो Tata Nexon EV खरीदी जा सकती है। हालांकि, सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज मिलना इस बात को साबित करती है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी पैक एक अच्छा बदलाव देखेगा। 

Nio अपने ग्राहकों को उनकी कारों को बिना बैटरी के खरीदने और कंपनी की बैटरी स्वैप सर्विस की सदस्यता लेने का एक ऑप्शन देता है, जिससे ग्राहकों के लिए EV की कीमत कम हो जाती है और वे अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी स्वैपिंग में पैसे खर्च कर सकते हैं। Nio के पास पूरे चीन में 2,300 बैटरी स्वैप स्टेशन हैं।
Advertisement

Nio की 150kWh बैटरी की सफलता प्रतिस्पर्धी चीनी EV मार्केट में Nio की बाजार स्थिति और वित्तीय प्रदर्शन को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस समय कंपनी का सीधा प्रतिद्वंदी Tesla है, जिसके EV मॉडल्स चीन में भी काफी पॉपुलर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NIO, Nio EV, Nio Battery Pack, Nio Batteries, Nio Electric Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.