What is SEBEX 2 : भारत ने बना दिया ऐसा विस्‍फोटक, परमाणु बम जितना ताकतवर

SEBEX 2 की परफॉर्मेंस जबरदस्‍त है। कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया में इसकी डिमांड हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • भारत ने किया सेबेक्‍स 2 का परीक्षण
  • सबसे ताकतवर गैर-परमाणु विस्‍फोटक
  • इंडियन नेवी ने कर ली टेस्टिंग
What is SEBEX 2 : मेक-इन-इंडिया के क्षेत्र में भारत लगातार नई उपलब्‍धियां हासिल कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने एक ऐसा घातक विस्‍फोटक बना लिया है, जो दुनिया के सबसे पावरफुल गैर-परमाणु विस्‍फोटकों में से एक है। इसका नाम SEBEX 2 (सेबेक्‍स) बताया जा रहा है, जिसका परीक्षण भी किया गया है। सेबेक्‍स को भारतीय नौसेना ने टेस्‍ट किया है और इस्‍तेमाल के लिए भी ओके कर दिया है यानी अब भारत की विस्‍फोटक क्षमता में तगड़ा इजाफा हो गया है। 

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, SEBEX 2 की परफॉर्मेंस जबरदस्‍त है। कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया में इसकी डिमांड हो सकती है। यह ट्राइनाइट्रोटोलुइन (TNT) से दो गुना ज्‍यादा घातक है। कोई विस्‍फोटक कितना खतरनाक हो सकता है, इसका पता उसकी टीएनटी क्षमता से ही लगाया जाता है। 
Advertisement
 

SEBEX 2 का मकसद तोप के गोले और वारहेड्स में बिना अतिरिक्त वजन डाले उनकी विनाशकारी शक्ति को बढ़ाना है। अगर दुनिया में इस विस्‍फोटक की डिमांड हो सकती है तो इंडिया एक नया मार्केट बन सकता है और विस्‍फोटक के प्रोडक्‍शन को बढ़ाकर वह रक्षा क्षेत्र में नई कहानी लिख सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना की रक्षा निर्यात संवर्धन योजना (Defence Export Promotion Scheme) के तहत SEBEX 2 के नए फॉर्मूलेशन को टेस्‍ट किया गया। नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने तीन नए विस्फोटक फॉर्मूलेशन डेवलप किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, डेनटेक्स/टॉरपेक्स जैसे पारंपरिक विस्फोटक जिनका इस्‍तेमाल दुनिया भर में हथियारों, हवाई बमों और कई अन्य गोला-बारूद में किया जाता है, उनकी टीएनटी 1.25-1.30 होती है। क्‍योंकि SEBEX 2 की क्षमता टीएनटी से दोगुनी है तो यह और ज्‍यादा घातक हो जाता है।
Advertisement

इस बीच, कंपनी कथित तौर पर एक अन्य वर्जन भी डेवलप कर रही है, जिसकी विस्फोटक क्षमता टीएनटी से 2.3 गुना अधिक होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SEBEX 2, what is SEBEX 2, Explosive, defence news in hindi, TNT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.