What is RudraM-II Missile? दुनिया को चौंका रही भारत की नई ‘रुद्रम’ मिसाइल! जानें इसके बारे में

RudraM-II Missile : मिसाइल को सुखोई-30 लड़ाकू विमान से टेस्‍ट किया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2024 14:39 IST
ख़ास बातें
  • RudraM-II मिसाइल की सफल टेस्टिंग
  • रडार और एयर डिफेंस सिस्‍टम को दे सकती है चकमा
  • इसे डीआरडीओ ने किया है डिजाइन

यह अपने टार्गेट से 5 मीटर दूर भी गिरे, तब भी उसे पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।

Photo Credit: PIB

भारत ने बुधवार को ओडिशा तट से हवा से सतह पर मार करने वाली ‘रुद्रम' मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल को सुखोई-30 लड़ाकू विमान से टेस्‍ट किया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रुद्रम-II मिसाइल (RudraM-II Missile) के उड़ान परीक्षण ने सभी मकसदों को पूरा कर लिया है। मिसाइल को भारत ने ही डेवलप किया है और ठोस प्रणोदक वायु-प्रक्षेपित मिसाइल (Solid propellant air-launched) सिस्‍टम है, जोकि दुश्‍मन के अलग-अलग टार्गेट्स को बर्बाद कर सकता है। RudraM-II मिसाइल की और क्‍या खूबियां हैं? कैसे यह बाकी देशों को चौंका सकता है? आइए जानते हैं। 
 

What is RudraM-II Missile 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रुद्रम-2 मिसाइल को डिजाइन किया है डीआरडीओ ने। इसका निर्माण किया है भारत डायनैमिक्‍स लिमिटेड, भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्‍पेस ने। मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर तक है यानी पाकिस्‍तान और चीन इसकी जद में आ जाते हैं। यह 3 से 15 किलोमीटर की हाइट तक जा सकती है और साउंड की स्‍पीड से पांच गुना तेज दौड़ती है। 
Advertisement

दावा है कि अगर यह अपने टार्गेट से 5 मीटर दूर भी गिरे, तब भी उसे पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। रुद्रम-2 अपने साथ करीब 155 किलो का हथियार लेकर उड़ सकती है। मिसाइल की लंबाई 18 फीट है। 

पीटीआई के अनुसार, डीआरडीओ ने 29 मई की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमके-I प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रम-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रुद्रम-II के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और भारतीय वायुसेना को बधाई दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सफल टेस्‍ट ने सशस्त्र बलों के लिए रुद्रम-II सिस्‍टम की भूमिका को और मजबूत कर दिया है।

सुखोई से इस मिसाइल को टेस्‍ट किया जा चुका है और मिग-29, मिराज जैसे विमानों में भी यह तैनात हो सकती है। योजना यह है कि मिसाइल को अन्‍य फाइटर एयरक्राफ्ट में भी तैयार किया जा सके। क्‍याेंकि यह बहुत कम ऊंचाई पर उड़ती है इसलिए रडार सिस्‍टम या एयर डिफेंस सिस्‍टम की पकड़ में नहीं आती। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , sukhoi 30 aircraft
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.