भारतीय सेना ने बनाया ‘खरगा’ ड्रोन, पल भर में ठिकाने लगा देगा दुश्‍मन को! जानें इसके बारे में

भारतीय सेना के बेड़े में नए और हाईटेक ड्रोन्‍स लगातार शामिल हो रहे हैं। 'खरगा' कामिकेज ड्रोन एक और ड्रोन है, जिसे इंडियन आर्मी ने डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय सेना ने डेवलप किया ‘खरगा’ ड्रोन
  • तेज स्‍पीड के साथ भरता है उड़ान
  • अपने साथ विस्‍फोटक ले जाने में भी है सक्षम

एक बार में 500 मीटर तक उड़ान भरने वाला 'खरगा' भी एक तरह का सुसाइड ड्रोन है।

Photo Credit: NDTV

भारतीय सेना के बेड़े में नए और हाईटेक ड्रोन्‍स (drone in Indian army) लगातार शामिल हो रहे हैं। 'खरगा' कामिकेज ड्रोन ('Kharga' Kamikaze drone) एक और ड्रोन है, जिसे इंडियन आर्मी ने डेवलप किया है। इसे खु‍फ‍िया और सर्विलांस जैसे कामों में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह ड्रोन अपने साथ विस्‍फोटक ले जाने में भी सक्षम है। यह ड्रोन तेज स्‍पीड में करीब 40 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें जीपीएस, नेविगेशन सिस्टम और हाई-डेफिनिशन कैमरा लगे हैं। दुश्‍मन को चकमा देने के लिए ऐसी तकनीक ड्रोन में मौजूद है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम जैमिंग से बच सकती है। आसान भाषा में कहें तो दुश्‍मन के लिए इसे ट्रैक कर पाना बेहद मुश्किल है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बार में 500 मीटर तक उड़ान भरने वाला 'खरगा' भी एक तरह का सुसाइड ड्रोन है। यह आसानी से दुश्‍मन के टार्गेट्स को तबाह कर सकता है। अधिकारियों का दावा है कि 'खरगा' रडार की पकड़ में नहीं आता। 

खास बात है कि ड्रोन को बनाने में 30 हजार रुपये की लागत आई है। अधिकारियों की मानें तो इसी तरह के ड्रोन्‍स रूस-यूक्रेन युद्ध में इस्‍तेमाल हुए हैं। इसी साल अगस्त में नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (NAL) ने पावरफुज 'स्वदेशी' कामिकेज ड्रोन लॉन्च किए थे। ये एक हजार किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम हैं। 

अतीत में झाकें तो कामिकेज सुसाइड मिशन सबसे पहले सेकंड वर्ल्‍ड वॉर के आखिर में देखने को मिले थे। तब कमजोर जापानी वायुसेना के पायलटों ने अपने लड़ाकू विमानों को दूसरे देशों के विमानों और जहाजों पर टकरा दिया था।
Advertisement
 

एंट्री ड्रोन यूनिट बनाने की तैयारी में भारत 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए जल्द ही एक एंट्री ड्रोन यूनिट का गठन करेगा, क्योंकि आने वाले दिनों में UAV का ‘खतरा' गंभीर होने वाला है। उन्‍होंने कहा कि ‘लेजर युक्त ड्रोन रोधी गन-माउंटेड' सिस्‍टम के शुरुआती परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इससे पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन को मार गिराने और उनका पता लगाने की क्षमता तीन प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में ड्रोन का खतरा और भी गंभीर होने वाला है... हम इससे निपटने के लिए डीआरडीओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.