भारतीय नौसेना की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी नेवल एंटी-शिप मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

इस मिशन में यह साबित किया गया कि मिसाइल की गाइडेंस सिस्टम और टारगेटिंग क्षमताएं पूरी तरह से काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत में डेवलप इस खास एंटी-शिप मिसाइल का यह पहला सफल परीक्षण है
  • यह मिसाइल मैन-इन-लूप कंट्रोल के साथ आती है
  • इससे पायलट को उड़ान के दौरान टारगेट को बदलने की सुविधा मिलती है

Photo Credit: Wikipedia

भारतीय नौसेना और DRDO ने पहली बार स्वदेशी नेवल एंटी-शिप मिसाइल (NASM-SR) का सफल परीक्षण किया है। यह टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया। यह मिसाइल एक इंडियन नेवल सी किंग हेलीकॉप्टर से लॉन्च की गई और इसने अपनी अधिकतम रेंज में सी-स्किमिंग मोड में छोटे शिप टारगेट को सटीक हिट किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO और नौसेना को बधाई दी। इस मिसाइल में मैन-इन-लूप टेक्नोलॉजी, स्वदेशी इमेजिंग इंफ्रा-रेड सीकर और हाई-बैंडविड्थ टू-वे डेटा लिंक जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट (via एनडीटीवी) में बताया कि भारत में डेवलप इस खास एंटी-शिप मिसाइल का यह पहला सफल परीक्षण है। इस मिशन में यह साबित किया गया कि मिसाइल की गाइडेंस सिस्टम और टारगेटिंग क्षमताएं पूरी तरह से काम कर रही हैं। यह मिसाइल मैन-इन-लूप कंट्रोल के साथ आती है, जिससे पायलट को उड़ान के दौरान टारगेट को बदलने की सुविधा मिलती है।

इस टेस्ट में मिसाइल ने अपने टारगेट को पूरी सटीकता से हिट किया, जिससे यह साबित हुआ कि यह छोटे से छोटे जहाजों को भी मार गिराने में सक्षम है। इसका इन्फ्रा-रेड इमेजिंग सीकर सिस्टम टारगेट की पहचान और उसे लॉक करने में मदद करता है, जिससे इसकी मारक क्षमता काफी बढ़ जाती है।

NASM-SR की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसे DRDO की कई प्रयोगशालाओं, जैसे रिसर्च सेंटर इमारत, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी, हाई एनर्जी मटेरियल रिसर्च लैब और टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैब द्वारा मिलकर डेवलप किया गया है।
Advertisement

भारत की इस उपलब्धि से नेवी की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा और यह हिंद महासागर क्षेत्र में नेवल स्ट्रैटेजी को और मजबूत करेगा। इस तरह की स्वदेशी तकनीक के डेवलपमेंट से निश्चित रूप से भारतीय डिफेंस को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DRDO, Indian Navy, NASM SR, Indian missiles, Man in Loop Missile
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.