चीन की चुनौती! हाईटेक फाइटर जेट ‘J-35’ को दिखाया, अमेरिका के F-35 की है कॉपी

चीन का पांचवीं पीढ़ी का दूसरा स्टील्थ लड़ाकू विमान वहां के सबसे बड़े एयर शो में पहली बार पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने दिखाया नया लड़ाकू विमान
  • पांचवीं पीढ़ी का दूसरा चीनी स्टील्थ लड़ाकू विमान
  • ऐसी क्षमता फ‍िलहाल सिर्फ अमेरिका के पास है

चीन का यह स्‍टील्‍थ फाइटर एक तरह से अमेरिका के F-35 की कॉपी है।

चीन, दुनिया के हर देश के लिए चुनौती बन रहा है, खासतौर पर अमेरिका के लिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन का पांचवीं पीढ़ी का दूसरा स्टील्थ लड़ाकू विमान वहां के सबसे बड़े एयर शो में पहली बार पेश किया जा रहा है। यह इस इवेंट का बड़ा हाइलाइट होगा। यही नहीं, अमेरिका के बाद चीन दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास एक से ज्‍यादा पांचवीं जेनरेशन के लड़ाकू विमान (fifth-generation fighter jet) होंगे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शेनयांग जे-35 (Shenyang J-35) स्टील्थ फाइटर एक ट्विन-इंजन, सिंगल-सीटर सुपरसोनिक जेट है। इसे मल्टीरोल मिशन के लिए डेवलप किया गया है। उससे पहले चीन ने J-20 को डेवलप किया था। 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन का यह स्‍टील्‍थ फाइटर एक तरह से अमेरिका के F-35 की कॉपी है। इनमें बड़ा अंतर इंजनों का है। अमेरिकी स्‍टील्‍थ फाइटर में सिंगल इंजन है, जबकि चीन ने ट्विन इंजन इस्‍तेमाल किए हैं। इससे पहले चीन ने जिस J-20 को डेवलप किया था, वह भी डिजाइन में अमेरिका के F22 जैसा था। 

चीन को उम्‍मीद है कि नया लड़ाकू विमान चीन की क्षमताओं में इजाफा करेगा। चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि यह विमान देश की इंटीग्रेटेड लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, J-35 कई तरह से काम करता है। यह हवा में सबसे आगे रहने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद दुश्‍मन के हाईटेक विमानों को तबाह करना और जमीन और हवा में दुश्‍मन का नामो-निशान मिटाना है। 
Advertisement
 

कहां डिप्‍लॉय होगा J-35

चीन की प्‍लानिंग इस विमान को एयरफोर्स के अलावा नेवी में शामिल करने की है। चीन की योजना इतनी भर नहीं है। इस साल की शुरुआत में ड्रैगन ने अपने सबसे बड़े और सबसे भारी एयरक्राफ्ट करियर फुजियान का समुद्री परीक्षण किया था। इस एयरक्राफ्ट का वजन 80 हजार टन से ज्‍यादा है। इसमें एयरक्राफ्ट लॉन्‍च सिस्‍टम भी लगा है, जिसका इस्‍तेमाल मौजूदा वक्‍त में सिर्फ अमेरिका करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.