Zilliqa (ZIL) टोकन की कीमतें हफ्ते भर में 5 गुना बढ़ी

Metapolis का लॉन्च इवेंट शनिवार को मायामी में लाइव आयोजित होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • मेटापॉलिस, मेटावर्स के लिए सर्विस प्रोवाइड करवाने वाला प्लेटफॉर्म है।
  • Zilliqa पिछले दो हफ्ते में पांच गुना बढ़ चुका है।
  • Meta ने भी जनवरी में Metapolis में अपनी भागीदारी की घोषणा की थी।

Zillqa ब्लॉकचेन का संबंध मेटापॉलिस से सीधा जुड़ा हुआ है। मेटापॉलिस जिलिका पर ही बनाया गया है।

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में जिलिका (Zilliqa) ब्लॉकचेन का टोकन नए रिकॉर्ड बना रहा है। Defi ब्लॉकचेन Zilliqa का टोकन ZIL पिछले दो हफ्ते में पांच गुना बढ़ चुका है। दो हफ्ते पहले तक जहां इसकी कीमत $0.041 (लगभग 3.12 रुपये) पर थी, वर्तमान में $0.2 (लगभग 15.7 रुपये) पर पहुंच चुकी है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के माध्यम से इस टोकन की पिछले दो हफ्ते ग्रोथ का साफ पता चलता है। Zilliqa (ZIL) प्राइस हिस्ट्री बताती है कि 16 मार्च के दिन Zilliqa की कीमत 3.84 रुपये थी। धीरे धीरे क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ऊपर जाने लगी। उसके बाद 27 मार्च को इसकी कीमत में महत्वपूर्म उछाल आया और टोकन 4.92 रुपये पर पहुंच गया। इसने अगली बड़ी छलांग 28 मार्च को लगाई जब टोकन की कीमत एकदम से 8.48 रुपये पर पहुंच गई। उसके बाद 31 मार्च को 12.49 रुपये, कल यानि 1 अप्रैल को 13.49 रुपये और मेटापॉलिस के लॉन्च के दिन यानि आज 2 अप्रैल को इसकी कीमत 15.71 रुपये पर ट्रेड कर रही है। कुल मिलाकर पिछले दो हफ्ते में यह 5 गुना ग्रोथ कर चुका है, जो  अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 
Advertisement

दरअसल आज डिजिटल वर्ल्ड में एक और प्लेटफॉर्म की एंट्री होने जा रही है जिसे मेटापॉलिस (Metapolis) कहा गया है। मेटापॉलिस, मेटावर्स के लिए सर्विस प्रोवाइड करवाने वाला प्लेटफॉर्म है जो क्लाइंट को एक खाली स्थान उपलब्ध करवाता है। इसे इस तरह से समझें कि आपको एक खाली स्लेट दे दी जाए और आप उस पर अपना मन चाहा कुछ भी चित्रण कर सकें। मेटापॉलिस भी क्लाइंट को एक ब्लैंक स्पेस उपलब्ध करवाता है जिस पर वह अपना खुद का मेटावर्स तैयार कर सकता है।  

Zillqa ब्लॉकचेन का संबंध मेटापॉलिस से सीधा जुड़ा हुआ है। मेटापॉलिस जिलिका पर ही बनाया गया है। यह लेयर 2 स्केलिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करता है जिसे शार्डिंग (sharding) या 'टुकडों में कर देना' कहते हैं। इसके माध्यम से ट्रांजैक्शन का वर्कलोड बंट जाता है। यही तरीका हाल ही में इथेरियम ने भी टेस्ट किया था।  
Advertisement

दो दिन पहले यानि 31 मार्च को इथेरियम के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया था (हिंदी में अनुवादित), "Zilliqa ने अपनी मेटा सिटी बनाई है और इसे मेटापॉलिस का नाम दिया है। 2 अप्रैल को मायामी के इवेंट में इस पर से पर्दा उठाया जाएगा।"  

Advertisement
इससे पहले Meta (पहले Facebook) ने भी जनवरी में इस प्रोजेक्ट में अपनी भागीदारी के बारे में घोषणा की थी। कंपनी ने ट्विटर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। मेटा भी मेटावर्स पर फोकस कर रही है क्योंकि कंपनी का मानना है कि भविष्य में हम अपनी रियल लाइफ से ज्यादा अपनी वर्चुअल लाइफ में व्यस्त रहने लगेंगे। 

Metapolis का लॉन्च इवेंट शनिवार को मायामी में लाइव आयोजित होगा। इसी शहर में अब तक की सबसे बड़ी बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस भी इसके कुछ दिन बाद ही होनी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.