Yuga Labs ने NFT कम्युनिटी को दी खतरे की चेतावनी

फर्म का दावा है कि उसकी सिक्योरिटी टीम ने हैकर्स के एक ग्रुप की पहचान की है जिनके निशाने पर NFT सेगमेंट है

Yuga Labs ने NFT कम्युनिटी को दी खतरे की चेतावनी

Yuga Labs को पिछले कुछ महीनों में हैकर्स निशाना बना चुके हैं

ख़ास बातें
  • फर्म ने ट्विटर पर NFT कम्युनिटी के लिए यह चेतावनी दी है
  • BAYC के ट्रेडमार्क और लोगो के लिए आवेदन किया गया है
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन Bored Apes Yacht Club (BAYC) से जुड़ी Yuga Labs ने NFT कम्युनिटी को एक खतरे की चेतावनी दी है। फर्म का दावा है कि उसकी सिक्योरिटी टीम ने हैकर्स के एक ग्रुप की पहचान की है जिनके निशाने पर NFT सेगमेंट है। 

फर्म ने ट्विटर पर NFT कम्युनिटी के लिए यह चेतावनी दी है। Yuga Labs को पिछले कुछ महीनों में हैकर्स निशाना बना चुके हैं। जून में इसके डिस्कॉर्ड सर्वर में सायबर अपराधियों ने सेंध लगाकर छह लाख डॉलर से अधिक के NFT की चोरी की थी। इसके लिए Yuga Labs की कम्युनिटी के मैनेजर के एकाउंट का एक्सेस हासिल किया गया था। इससे लगभग दो महीने पहले हैकर्स ने BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट का एक्सेस हासिल करने के बाद यूजर्स को जाली लिंक वाले मैसेज भेजे थे और इससे लगभग 1.37 करोड़ डॉलर के NFT की चोरी की गई थी। 

पिछले महीने Yuga Labs ने आर्टिस्ट और gordongoner के क्रिएटर Ryder Ripps के खिलाफ नकल वाले NFT बेचने के लिए कानूनी मामला दायर किया था। Yuga Labs का आरोप है कि Ripps और उनके सहयोगियों के जाली NFT बनाने और बेचने से ओरिजिनल  NFT की वैल्यू कम हुई है। 

इस मामले में कहा गया है कि Ripps ने अपने जाली NFT कलेक्शन में BAYC की ओरिजिनल इमेजेज का इस्तेमाल कर इन्हें RR/BAYC NFT बताया है। इससे BAYC NFT की वैल्यू कम हुई है और मार्केट में जाली NFT बढ़ गए हैं। इसमें बताया गया है कि BAYC NFT की वैल्यू सैंकड़ों डॉलर की होती है और कुछ सेलेब्रिटीज भी इसके होल्डर्स हैं। इसमें कहा गया है कि केवल 10,000 BAYC NFT मौजूद हैं और ये समान नहीं हैं। Ripps ने RR/BAYC के ब्रांड से अपना कलेक्शन बनाया है और इसे अपने वेबसाइट के जरिए बेचा है। Yuga Labs ने Ripps और उनके सहयोगियों को ऐसा करने से रोकने की मांग की है। इसके साथ ही फर्म ने यह भी बताया था कि BAYC के ट्रेडमार्क और लोगो के लिए पिछले वर्ष आवेदन किया गया था और यह लंबित है। BAYC NFT प्रोजेक्ट 10,000 एल्गोरिद्म से जेनरेट किए गए बंदरों के कार्टून वाले इलस्ट्रेशन हैं और ये सभी अलग हैं। BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Server, NFT, BAYC, Instagram, Market, Community, Scam, Twitter

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »