Xiaomi Mi Store द्वारा Bitcoin, Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसी लेने पर कंपनी ने दी सफाई

Xiaomi ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए बताया है कि पुर्तगाल में mistoreportugal.pt प्लेटफॉर्म कंपनी का आधिकारिक प्लेटफॉर्म नहीं है और कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट नहीं लेती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2021 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Portugal Mi Store के जरिए पेमेंट के तौर पर ली जा रही थी क्रिप्टोकरेंसी
  • Xiaomi ने बताया कि इस स्टोर का कंपनी के ऑपरेशन से नहीं है सीधा संबंध
  • Mi Store Portugal है Xiaomi का आधिकारिक थर्ड-पार्टी पार्टनर

Xiaomi Mi Store Portugal कंपनी का आधिकारिक थर्ड-पार्टी पार्टनर स्टोर है

पुर्तगाल में Xiaomi के Mi Store ऐप द्वारा बिटकॉइन (Bitcoin), इथेरियम (Ethereum), टीथर (Tether) आदि क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में भुगतान लेने की खबर आने के कुछ दिनों बाद, अब Xiaomi ने यह साफ कर दिया है कि पुर्तगाल का यह मी स्टोर शाओमी का आधिकारिक मी स्टोर नहीं है, बल्कि यह एक आधिकारिक थर्ड-पार्टी पार्टनर है, जिसका शाओमी के ऑरेशन से कोई सीधा संबंध नहीं है। चीनी कंपनी Xiaomi द्वारा क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की खबर पहले से ही संदेह के दायरे में थी, क्योंकि चीन में क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर बैन है।

Xiaomi ने अपने Xiaomi company spokesperson (अनुवादित) नाम के आधिकारिक Weibo अकाउंट के जरिए बताया है कि पुर्तगाल में mistoreportugal.pt प्लेटफॉर्म कंपनी का आधिकारिक प्लेटफॉर्म नहीं है और कंपनी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट नहीं लेती है। कंपनी का कहना है कि यह Xiaomi का आधिकारिक थर्ड-पार्टी पार्टनर है, जिसका कंपनी के ऑपरेशन से कोई सीधा संबंध नहीं है। 
Advertisement

Gizmochina के अनुसार, देखा गया है कि Mi Store Portugal ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेने के लिए स्विस क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट सर्विस Utrust के साथ साझेदारी की थी।

बता दें कि चीन ने देश में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर लगाम लगाने के लिए अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। चीन देश में माइनिंग को लेकर भी कई बड़े कदम उठा चुका है और क्रिप्टो से संबंधित कई सोशल मीडिया अकाउंट पर को भी बंद कर चुका है।
Advertisement

चीन समय-समय पर क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़े फैसले लेता रहता है। निश्चित तौर पर ऐसे में शाओमी यह कतई नहीं चाहेगी कि क्रिप्टोकरेंसी की किसी भी खबर को कंपनी से जोड़ा जाए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.