WhatsApp ने अमेरिका में अपने प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू किया क्रिप्टोकरंसी पेमेंट्स का ट्रायल

इसमें चुने गए यूजर्स को WhatsApp चैट के जरिए रकम का भुगतान करने या प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए WhatsApp ने Novi के साथ पार्टनरशिप की है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 16:05 IST
ख़ास बातें
  • अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में यह ट्रायल कब तक चलेगा
  • WhatsApp ने पिछले वर्ष नवंबर में में भारत में पेमेंट सर्विस शुरू की थी
  • WhatsApp पेमेंट प्लेटफॉर्म एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन की सुरक्षा के साथ है

इसके लिए WhatsApp ने Novi के साथ पार्टनरशिप की है

मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने अमेरिका में एक क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल से रकम भेजने और प्राप्त करने का एक ट्रायल सीमित यूजर्स के साथ शुरू किया है। इसमें चुने गए यूजर्स को WhatsApp चैट के जरिए रकम का भुगतान करने या प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए WhatsApp ने Novi के साथ पार्टनरशिप की है। Novi ने इससे पहले मेटा डिजिटल वॉलेट डिवेलप किया था। 

Novi ने बताया कि इसमें पेमेंट भेजना WhatsApp चैट के जरिए कोई अन्य अटैचमेंट भेजने जितना आसान होगा। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp में नए फीचर को एंड्रॉयड में पेपर क्लिप आइकन और iOS डिवाइस पर + आइकन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इसके बाद यूजर को मेन्यू में पेमेंट को चुनेगा। इस फीचर के जरिए रकम भेजने या प्राप्त करने के लिए कोई फीस नहीं है। इसके अलावा ट्रांजैक्शंस की भी कोई लिमिट नहीं रखी गई। यूजर्स क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल से अपने बैंक एकाउंट में फंड भी आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

यह ट्रायल पहले अमेरिका और ग्वाटेमाला दोनों के लिए किया जाना था। हालांकि, इसे अभी सिर्फ अमेरिका में किया जा रहा है। अगर अमेरिका में यह ट्रायल सफल रहता है तो Novi के लिए रजिस्ट्रेशन बढ़ सकते हैं। WhatsApp पेमेंट प्लेटफॉर्म एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन की सुरक्षा के साथ है। यह इंग्लिश और स्पैनिश भाषाओं में उपलब्ध है। 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में यह ट्रायल कब तक चलेगा। WhatsApp के जरिए सामान्य करंसी में पेमेंट की सुविधा ब्राजील और भारत सहित कुछ देशों में पहले से दी जा रही है। WhatsApp ने पिछले वर्ष नवंबर में में कई महीनों की टेस्टिंग के बाद भारत में पेमेंट सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस को पांच बैंकिंग पार्टनर्स के साथ शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसमें पार्टनर्स की संख्या घटकर चार रह गई थी। Jio Payments Bank को लिस्ट से हटा दिया गया था। WhatsApp Payments फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या NPCI की साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या फिर UPI पर आधारित पेमेंट मैथड है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp से जुड़ा मोबाइल नंबर यूजर के बैंक एकाउंट से लिंक्ड होना चाहिए। WhatsApp को हाल ही में भारत में पेमेंट सर्विस के लिए यूजर्स की संख्या बढ़ाने की अनुमति मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.