मृत्यु के बाद आपकी Crypto और NFT डिजिटल एसेट का क्या होगा? ये पॉइन्ट्स आपके बेहद काम आएंगे

अपने क्रिप्टो वॉलेट का एक्सेस देने के लिए सही व्यक्ति को चुनना सिर्फ भरोसे की बात नहीं है; यहां आपको किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए, जो तकनीकी रूप से जागरूक हो और जानता है कि क्रिप्टो वॉलेट कैसे हासिल किया जाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • आपके मरने के बाद आपकी क्रिप्टो या डिज़िटल एसेट एक क्लाउड में स्टोर रहेगी
  • चुना गया उत्तराधिकारी ही कर सकता है आपकी डिज़िटल एसेट एक्सेस
  • चुने गए व्यक्ति के पास लॉगिन, पासवर्ड आदि की सभी जानकारियां होनी चाहिए

क्रिप्टोकरेंसी और NFT जैसी एसेट ब्लॉकचेन में कैद होती हैं

नकद, निवेश, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और आर्ट जैसी एसेट वास्तविक होती है, जिसे आप देख सकते हैं और साथ ही महसूस भी कर सकते हैं, लेकिन लेकिन अब, कंज्यूमर एसेट्स में धीरे-धीरे एक नई प्रकार की एसेट अपनी जगह बना रही है, जिसे डिजिटल एसेट कहा जाता है। इसमें क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) भी आती है। यदि नॉन-फंजिबल टोकन की बात करें, तो यह एक ऐसी डिज़िटल एसेट है, जिसने चंद महीनों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हलचल मचा दी है।

एनएफटी को अब कई मशहूर हस्तियों ने इसे डिजिटल स्टेटस सिंबल और अपनी अमीरी दिखाने के रूप में इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। आर्टिस्ट अब इनका इस्तेमाल अपने काम के बदले पैसा कमाने और बिजनेस इनका इस्तेमाल दूसरे के काम को बेच कर पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं।

निश्चित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ NFT रखना काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके कलेक्शन में रखे NFT या आपकी क्रिप्टोकरेंसी का आपके मरने के बाद क्या होगा? यदि आपके मन में भी यह प्रश्न आया है, तो हम यहां आपको उसका उत्तर देने वाले हैं।

आसान शब्दों में शुरुआत करें, तो आपके मरने के बाद आपकी क्रिप्टो या डिज़िटल एसेट एक क्लाउड में स्टोर रहेगी, जिसका इस्तेमाल आपका उत्तराधिकारी तब तक नहीं कर सकता है, जब तक आप उसे वहां तक पहुंचने का सही तरीका नहीं बता देते।
Advertisement

JPED, मूवी, आर्टवर्क, या ब्लॉकचैन पर मौजूद जिस भी चीज़ पर आप दावा करते हैं, जो वहां हमेशा रहेगी। हालांकि, स्थिति के आधार पर एसेट या तो बेकार हो जाएगी या उसकी वैल्यू कई गुना बढ़ सकती है। एक प्राइवेट की (कुंजी) के बिना एसेट की वसूली न किए जाने पर कुछ एसेट बेकार भी हो सकती हैं।
Advertisement

इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपकी क्रिप्टोकरेंसी आपके उत्तराधिकारी के लिए मूल्यवान हो, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना होगा:

इससे पहले कि हम आपकी क्रिप्टो एसेट को सुरक्षित करने की बारीकियों में उतरें, यह सोचना जरूरी है कि आप उनका एक्सेस किसे देने वाले हैं।
Advertisement

याद रखें कि अपने क्रिप्टो वॉलेट का एक्सेस देने के लिए सही व्यक्ति को चुनना सिर्फ भरोसे की बात नहीं है; यहां आपको किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए, जो तकनीकी रूप से जागरूक हो और जानता है कि क्रिप्टो वॉलेट कैसे हासिल किया जाता है।
Advertisement
 

एक वसीयत बनाएं

एक वकील से वसीयत बनवाएं, क्योंकि वसीयत उसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को आपकी एसेट पर कानूनी नियंत्रण देती है। सुनिश्चित करें कि आपके वकील ने आपकी वसीयत में सभी डिजिटल एसेट को शामिल किया हो और साथ ही एक डिजिटल निष्पादक का नाम भी शामिल किया हो, जिसके पास आपकी होल्डिंग्स की जानकारी होगी।
 

डिजिटल निष्पादक को सूचित करें

सुनिश्चित करें कि आपका डिजिटल निष्पादक जानता हो कि क्रिप्टोकरेंसी तक पहुंचने के लिए उसे जानकारी की तलाश कहां करनी है। सुनिश्चित करें कि उसके पास सभी वेबसाइट, आपकी लॉगिन जानकारी, पासवर्ड, डिजिटल की (key) और आपके द्वारा चुने गए किसी भी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का एक्सेस हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Digital assets, NFT, Non fungible tokens, Cryptocurrency

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.