Crypto सेक्‍टर को रेगुलेट करने के लिए ब्रिटेन की पार्लियामेंट ने बनाया एक्‍सपर्ट ग्रुप

ग्रुप का मकसद डिजिटल असेट इंडस्‍ट्री के लिए नए नियम तैयार करना है, जो इनोवेशन को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन ने लॉमेकर्स का एक इंडिपेंडेंट ग्रुप बनाया है
  • इस ग्रुप में कई जाने-माने लोगों को जगह दी गई है
  • यह ग्रुप डिजिटल असेट इंडस्‍ट्री के लिए नए नियम तैयार करेगा

क्रिप्टो एंड डिजिटल असेट्स ग्रुप नाम के इस समूह में संसद और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य शामिल हैं।

Photo Credit: Unsplash/Executium

डिज‍िटल करेंसी को रेग्‍युलेट करने के मकसद से ब्रिटेन (UK) ने लॉमेकर्स का एक इंडिपेंडेंट ग्रुप बनाया है। क्रिप्टो एंड डिजिटल असेट्स ग्रुप (Crypto and Digital Assets Group) नाम के इस समूह में संसद और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य शामिल हैं। ग्रुप का मकसद डिजिटल असेट इंडस्‍ट्री के लिए नए नियम तैयार करना है, जो इनोवेशन को सपोर्ट करते हैं। इस ग्रुप में कई जाने-माने लोगों को जगह दी गई है। इनमें ब्रिटेन के पूर्व डिजिटल इकॉनमी मंत्री- एड वैजी, सांसद- हैरियट बाल्डविन और जेपी मॉर्गन के पूर्व एग्‍जीक्‍यूटिव शामिल हैं।

इस बारे में फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए स्कॉटिश नेशनल पार्टी (SNP) की सांसद लिसा कैमरन ने कहा कि इस सेक्‍टर के लिए हम एक महत्वपूर्ण समय में हैं, क्योंकि दुनियाभर के पॉलिसी मेकर्स अब क्रिप्टो के प्रति अपने दृष्टिकोण की समीक्षा कर रहे हैं। सोच रहे हैं कि इसे कैसे रेग्‍युलेट किया जाना चाहिए। 
Advertisement

वेस्टमिंस्टर ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) को डिजिटल असेट ट्रेड असोसिएशन CryptoUK का समर्थन हासिल है, जिसका कहना है कि यह ग्रुप क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री से जुड़ी पॉलिसी व रेग्‍युलेशन पर चर्चा करने वाले सांसदों, पॉलिसी मेकर्स और UK क्रिप्टो सेक्‍टर के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
 

CryptoUK के मुताबिक, नया ग्रुप इस सेक्‍टर से जुड़ीं प्रमुख चुनौतियों का समाधान करेगा। एक रेग्‍युलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करेगा, जो इनोवेशन और ग्रोथ का सपोर्ट करता हो साथ ही ‘कंस्‍यूमर प्रोटेक्‍शन' और ‘इकॉनमिक क्राइम' जैसे मुद्दों पर भी ध्‍यान देता हो। यह ग्रुप कंस्‍यूमर्स को ‘फ्रॉड और घोटालों से बचाने', ‘विज्ञापन', ‘फाइनेंशियल एजुकेशन', ‘फाइनेंशियल सर्विसेज', ‘इनोवेशन में UK की भूमिका', ‘एनवायरनमेंटल इशू' और ‘डिजिटल पेमेंट्स का भविष्य' समेत कई टॉपिक्‍स के बारे में जानकारी लेगा। 

CryptoUK ने फाइनेंशियल टाइम्‍स को बताया कि ‘UK क्रिप्टो सेक्‍टर की स्थिति', ‘फाइनेंशियल क्राइम' और विज्ञापन से जुड़े मामलों की जांच भी यह ग्रुप करना चाहता है। ग्रुप यह भी देखेगा कि हाल के वर्षों में क्रिप्टो का डेवलपमेंट किस तरह रहा है। 
Advertisement

eToro और Crypto(dot)com जैसी कंपनियों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले ट्रेड असोसिएशन ने कहा है कि ग्रुप बाकी देशों की अदालतों से आए फैसलों को भी देखेगा। खासतौर पर उन देशों की अदालतों के फैसले, जहां क्रिप्‍टो सेक्‍टर को रेग्‍युलेट करने के लिए कदम उठाए गए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.