Trump की सोशल मीडिया कंपनी लॉन्च कर सकती है क्रिप्टो पेमेंट सर्विस

अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • इस क्रिप्टो पेमेंट सर्विस को TruthFi कहा जा रहा है
  • अमेरिका में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है
  • ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है

क्रिप्टो मार्केट में ट्रंप की जीत के बाद से उत्साह है

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक लाख डॉलर के निकट पहुंच गया है। अमेरिका में अगले वर्ष ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी लाई जा सकती है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Truth Social के भी जल्द ही एक क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की संभावना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में Trump Media & Technology Group ने क्रिप्टो पेमेंट सर्विस TruthFi के लिए ट्रेडमार्क का आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में बताया गया है कि इस बिजनेस में कार्ड पेमेंट प्रोसेसिंग, एसेट मैनेजमेंट, कस्टडी सर्विस और डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग शामिल हो सकती है। अमेरिका के बड़े कारोबारियों में शामिल ट्रंप की क्रिप्टो सेगमेंट में एंट्री से नई सरकार के इस सेगमेंट के पक्ष में पॉलिसी बनाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। 

हाल ही में Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया था ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी की क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म Bakkt को खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। Trump Media and Technology Group की यूनिट Truth Social की ओर से Bakkt को पूरी इक्विटी लेकर खरीदा जा सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। 

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दांव लगा रहे हैं। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है। इस अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में 4.6 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले भी माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा रिजर्व मौजूद था। कंपनी के इनवेस्टर्स ने भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट बढ़ाने का समर्थन किया है। इस कंपनी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन खरीदने के लिए यह शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.