टॉप क्रिप्टोकरेंसीज जिनमें है बड़ा प्रॉफिट देने की संभावना

इस मार्केट में वोलैटिलिटी अधिक होने के कारण बहुत से इनवेस्टर्स यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि किन क्रिप्टोकरेंसीज में अधिक ट्रेडिंग होती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 15:19 IST
ख़ास बातें
  • Cardano को लंबी अवधि के लिए अच्छा माना जाता है
  • क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी अधिक होती है
  • इस मार्केट में निवेश से पहले जानकारी जुटाना बेहतर रहता है

वॉल्यूम के लिहाज से Ethereum दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट तेजी से लोकप्रिय हुई है। हालांकि, इस मार्केट में वोलैटिलिटी अधिक होने के कारण बहुत से इनवेस्टर्स यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि किन क्रिप्टोकरेंसीज में अधिक ट्रेडिंग होती है। हम आपको ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने टेक स्टॉक्स बेचने के बाद खरीद सकते हैं। 

Ethereum

यह वॉल्यूम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। यह टॉप क्रिप्टोकरेंसीज की लिस्ट में शामिल है। इसका एक बड़ा कारण इसकी एप्लिकेशंस हैं जिनमें स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रमुख है। इस वजह से Ethereum अन्य ऑल्टकॉइन्स से अलग है और इसमें प्रॉफिट देने की काफी क्षमता है।

Shiba Inu

जहां Dogecoin की बात आती है, वहां Shiba Inu जरूर होता है। यह डॉज का सबसे बड़ा प्रतियोगी है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा कमा कर दिया है। ऐसा अकसर देखा गया है कि Dogecoin की कीमत में इजाफा होने के साथ SHIB की कीमत में भी सुधार आता है। पिछले कुछ महीनों से शीबा को जबरदस्त तेजी से बर्न भी किया जा रहा है।
 

Cardano

ADA (कार्डानो) एक मजबूत, दीर्घकालिक निवेश माना जाता है, जो आने वाले वर्षों में अच्छी तेजी से बढ़ सकता है। कार्डानो के पास सबसे उन्नत प्रूफ-ऑफ-वर्क एल्गोरिदम में से एक है, जो इसे सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइजेशन के मामले में मजबूत बनाता है। 
Advertisement
 

Polygon

Polygon इथेरियम स्केलिंग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहला अच्छी तरह से संरचित, उपयोग में आसान प्लेटफॉर्म है। MATIC टोकन का अस्तित्व बना रहेगा और सिस्टम को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए यह भी निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है।

XRP

Analytics Insight के अनुसार, यह 1 डॉलर के तहत बेहतरीन क्रिप्टो में से एक है। लगभग 200 वित्तीय संस्थानों के साथ इसके बैंकिंग संबंध अच्छे हैं। इसके अलावा, इसकी कानूनी स्थिति में किसी भी तरह का लाभकारी बदलाव इसकी कीमत को बढ़ा सकता है।

Dogecoin

यह शुरुआती मीम कॉइन्स में है। Dogecoin से प्रॉफिट मिलने की काफी संभावना है क्योंकि यह कई प्रमुख altcoin एक्सचेंजों पर ट्रेड होता है।

Tether

यह वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा स्टेबलकॉइन है और इसने दुनिया के कई क्रिप्टो निवेशकों का ध्यान खींचा है। स्टेबलकॉइन असल में काफी हद तक स्टेबल रहता है और लॉन्ग टर्म निवेश के लिए इसे अच्छा माना जाता है। ये बड़ी मात्रा में पैसे को खतरे में डाले कमाई करने का मौका देता है। Tether के मार्केट कैप के आने वाले महीनों में बहुत तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Cardano

Cardano शुरुआत से एक अच्छे और स्टेबलकॉइन के तौर पर निवेशकों की नजर में रहा है। ऐसा माना जाता है कि यह आने वाले समय में शीबा इनु को जबरदस्त टक्कर देगा, यहां तक कि उससे आगे निकल जाएगा। हालांकि, कार्डानो टीम एक चीज में पीछे है और वह है प्रोजेक्ट को जल्द डिवेलप करना। प्रोजेक्ट टीम कुछ ऐसे कदम उठा रही है, जो ADA टोकन की वर्तमान कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे, लेकिन डिवेलपमेंट धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.