सिंगापुर के रेगुलेटर ने Three Arrows Capital पर लगाया गलत इनफॉर्मेशन देने का आरोप

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह से हो रही बिकवाली से इस फर्म को बड़ा नुकसान हुआ है और इसका लिक्विडेशन किया जा रहा है

सिंगापुर के रेगुलेटर ने Three Arrows Capital पर लगाया गलत इनफॉर्मेशन देने का आरोप

Three Arrows Capital के लिक्विडेशन की रिपोर्ट बुधवार को आई थी

ख़ास बातें
  • MAS ने फर्म को कड़ी फटकार लगाई है
  • फर्म ने पिछले दो वर्षों में एसेट्स अंडर मैनेजमेंट की लिमिट पार की थी
  • इस सप्ताह की शुरुआत में Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस मिला था
विज्ञापन
वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital पर सिंगापुर के फाइनेंशियल रेगुलेटर ने एसेट्स की लिमिट पार करने और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह से हो रही बिकवाली से इस फर्म को बड़ा नुकसान हुआ है और इसका लिक्विडेशन किया जा रहा है।

Reuters की रिपोर्ट में मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS) के हवाले से बताया गया है कि Three Arrows Capital ने पिछले वर्ष ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में शिफ्ट होने को लेकर गलत इनफॉर्मेशन दी थी। इसके लिए MAS ने फर्म को कड़ी फटकार लगाई है। हालांकि, इस पर लगाई गई किसी पेनल्टी के बारे में पता नहीं चला है। इस बारे में भेजे गए प्रश्नों का फर्म की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला है। MAS ने बताया कि फर्म ने डायरेक्टर्स और उनकी शेयरहोल्डिंग में बदलावों को लेकर सूचना देने में देरी की है। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में इसने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट की अपनी लिमिट को भी पार किया था।  

क्रिप्टो ब्रोकरेज फर्म Voyager Digital ने लगभग 15,250 बिटकॉइन और लगभग 35 करोड़ डॉलर के स्टेबलकॉइन USDC के लोन की पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण इस सप्ताह की शुरुआत में Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस दिया था। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है। कंसल्टेंसी फर्म Teneo को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू जून में लगभग 37 प्रतिशत घटी है। बिटकॉइन का प्राइस बुधवार को लगभग 20,000 डॉलर पर था। पिछले वर्ष नवंबर में इसने लगभग 69,000 डॉलर के साथ अभी तक का हाई लेवल छुआ था। 

Three Arrows Capital के लिक्विडेशन की रिपोर्ट बुधवार को आई थी। हाल ही में फर्म के को-फाउंडर ने लिक्विडेशन की अटकलों को लेकर एक ट्वीट में कहा था कि फर्म इसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Bitcoin, Singapore, Market, Loan, Default, Limit, Information

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »