Tesla अपने सुपरचार्जर स्टेशन्स पर पेमेंट के रूप में लेगी Dogecoin

दिसंबर 2021 में, टेस्ला ने क्रिप्टोकरेंसी के बदले अपने कुछ मर्चेंडाइज को बेचकर डॉजकॉइन पेमेंट का ट्रायल शुरू किया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि SpaceX भी DOGE पेमेंट का ट्रायल कर रहा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 21:41 IST
ख़ास बातें
  • Tesla के सीईओ Elon Musk ने ट्वीट के जरिए Dogecoin स्वीकारने की घोषणा की
  • कंपनी किस सर्विस के बदले लेगी Dogecoin, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं
  • घोषणा के बाद Dogecoin की कीमत में अचानक देखा गया था सर्ज

इस घोषणा ने थोड़ी देर के लिए Dogecoin की कीमत को बढ़ा दिया था

Tesla जल्द ही सांता मोनिका, कैलिफोर्निया, यूएस में स्थित अपने सुपरचार्जिंग स्टेशनों पर भुगतान के रूप में Dogecoin को लेना शुरू करेगी। इसकी जानकारी खुद कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने एक ट्वीट के जरिए दी है। इस ट्वीट के बाद सबसे पॉपुलर मीम कॉइन में से एक डॉजकॉइन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी भी हुई थी। हालांकि, मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी को ग्राहक किस सर्विस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग यह मान रहे हैं कि टेस्ला के सुपरचार्जर स्टेशन DOGE को स्वीकार करेंगे, जबकि अन्य ने अंदाज़ा लगाया है कि डॉज को अपकमिंग डाइनर और ड्राइव-इन थिएटर पर स्वीकारा जाएगा।

Tesla Console ऐप स्टोर के संस्थापक रायन ज़ोहौरी (Ryan Zohoury) ने एक ट्वीट के साथ पुष्टि की है कि Elon Musk द्वारा Dogecoin को स्वीकारने वाले इस ट्वीट के तुरंत बाद, सांता मोनिका में स्थित सुपरचार्जिंग स्टेशन ग्राहकों से पूरी तरह से भर गए थे।
 
 

दिसंबर 2021 में, टेस्ला ने क्रिप्टोकरेंसी के बदले अपने कुछ मर्चेंडाइज को बेचकर डॉजकॉइन पेमेंट का ट्रायल शुरू किया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि SpaceX भी DOGE पेमेंट का ट्रायल कर रहा है, क्योंकि FX Empire की एक रिपोर्ट के अनुसार Dogecoin को इस हफ्ते की शुरुआत में SpaceX के सोर्स कोड में देखा गया था। इसके अलावा, मस्क ने खुद हाल ही में इशारा दिया था कि भविष्य में Starlink और SpaceX दोनों डॉजकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करना शुरू कर सकते हैं।

इस बीच, डॉजकॉइन के अज्ञात संस्थापक Shibetoshi Nakamoto ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि लोग उनसे अप्रत्यक्ष रूप से इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू को एक डॉलर तक बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। नाकामोटो ने कहा कि कुछ समर्थकों ने अप्रत्यक्ष रूप से उनसे डॉजकॉइन की सप्लाई को बर्न करके और प्रोडक्शन की कुल संख्या को सीमित कर DOGE की एक यूनिट की कीमत को 1 डॉलर (लगभग 75 रुपये) तक बढ़ाने के लिए कहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Dogecoin
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.